KAIMGANJ NEWS घर में घुस महिलाओं सहित तीन को मारपीट किया घायल – एक की हालत गंभीर

IMG 20251103 WA0443

KAIMGANJ NEWS – मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया गया शिकायत पुलिस से – एक घायल किया गया लोहिया रेफर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
घर में घुसकर महिलाओं सहित तीन को मारने पीटने की घटना थाना शमशाबाद क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज खरेटा की सामने आई जिसमें इस गांव के निवासी सुरेश पुत्र रामभजन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके भाई ने गांव में ही एक खेत खरीदा था । जिसमें उसी के गांव के एक ही परिवार के रामसिंह, ओमकार , जितेन्द्र, विकास, राहुल , विशाल रंजिश मानते हैं । उसी रंजिश में आज यह सभी लोग सवेरे लगभग 9 -०० बजे उसके घर पर चढ़ कर गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए । इन सभी ने लाठी डंडों चाकू व फावड़े से प्रहार कर मेरे भाई विमलेश पुत्र रामभजन को बेरहमी से पीटा, जिसे बचाने आई मेरी पत्नी कमलादेवी तथा रोजी पत्नी विमलेश को भी बुरी तरह मारा-पीटा । चीख पुकार सुन कर वहां गांव के लोग आ गए इसके बाद धमकी दे हमलावर मौके से भाग गए । आरोप है कि आरोपियों के प्राण घातक हमले से घायल विमलेश के सिर व अन्य जगह लगीं चोटों से हालत गंभीर बनी हुई है । सिर से हो रह रक्त स्राव से रक्त रंजित दशा में घायल को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से स्थिति गंभीर होती देख चिकित्सक ने उसे तुरंत लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया । पीडित ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाही हेतु तहरीर थाना पुलिस को दे दी थी । किन्तु समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes