KAIMGANJ NEWS – तीनों छात्र उस समय विस्फोट की चपेट में आए जब वे अपनी वाइक से ही पटाखे लिए हुए कायमगंज – कंपिल वाले व्यस्त सड़क मार्ग पर जा रहे थे, अचानक हुआ धमाका और वाइक सवार छात्र घायल हो तड़पने लगे ।
– मचा हडकंप लोगों ने मौके पर पहुंच की सहायता
– विस्फोट की चपेट में आए छात्र सीपी स्कूल के कक्षा 11 के छात्र बताए जा रहे हैं ।
कायमगंज / फर्रुखाबाद
आज सीपी स्कूल के पास से निकल रही एक तेज रफ्तार वाइक जिस पर तीन युवक छात्र सवार थे, अनियंत्रित हो गिर गई ।
वाइक गिरते ही बहुत तेज धमाके के साथ विस्कोट हुआ , चारों ओर गंध और धुँआ फैल गया । पडोस के दुकानदार तथा आने जाने वाले लोग भौंचक्के रह गए । उन्होंने देखा कि वाइक के पास तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो तड़प रहे हैं। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को ईरिक्शा से सीएचसी भिजवा दिया । सूचना मिलते ही सीओ आरके द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक कामिल पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए जहां लोगों से वार्ता कर मामले का पता लगाने के साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण किया ।
उसी समय एसडीएम अतुल कुमार सिंह भी मौके पहुंचे उन्होंने भी निरीक्षण कर जानकारी ली । तथा उच्च अधिकारियों को अवगत कराया । उधर सरकारी अस्पताल पहुंचे घायल छात्रों को देखकर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने घायल छात्र प्रयाग तिवारी पुत्र आनंद तिवारी एवं ध्रुव दुवे पुत्र नारायण देव दुबे दोनों निवासी गांव फतेहपुर परिउली थाना मेरापुर को मृत घोषित कर दिया । वहीं गंभीर घायल तीसरे छात्र दीपांशु पुत्र राजेश निवासी ग्राम दलेलगंज थाना शमशाबाद को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया ।
किन्तु छात्र के परिजन उसकी हालत देख उसे उपचार के लिए आगरा लेकर चले गए थे । . = स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाइक पर चार युवक सवार थे, घटना के बाद चौथा धवराकर मौके से भाग गया । जिसका पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है । =
इनसैट :-
थोड़ी सी नादानी वनी मौत का कारण, बुझ गया दो परिवारों का चिराग – नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
कायमगंज :-
गांव फतेहपुर परिउली के दो युवक छात्रों की पटाखों के विस्फोट से मौत हो जाने पर दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है , परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो रहा है । बेचारों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं । इतनी बड़ी घटना बच्चों की नासमझी से होना ही बताई जा रही है । क्योंकि उसी वाइक से बड़ी संख्या में दैमार पटाखे लेकर जा रहे थे जिस पर वे सवार थे । उस पर तेज रफ्तार से दौड़ा रहे थे । जिससे अनियंत्रित हो वाइक फिसल गई जिससे धमाका हुआ और विस्फोट में दो की जान चली गई वहीं तीसरा जिंदगी मौत के बीच झूल रहा है ।
इनसैट :-
प्रतिबंध लगा है तो फिर दैमार पटाखा विक्री व भंडारण कैसे और क्यों तथा कहां हो रहा है – सीधे पुलिस की कार्यशैली पर लग रहा प्रश्न चिन्ह
कायमगंज :-
वाइक सवार दो छात्रों की पटाखों के विस्फोट से हुई मौत तथा एक की गंभीर हालत वाली घटना कई अनुत्वरित प्रश्न छोड़ रही हैं । कहा गया था कि दैमार तथा अन्य भारी विस्फोटक आतिशबाज़ी के निर्माण – सप्लाई – भंडारण व विक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है । पुलिस ने कुछ जगह छापामार करआतिशबाजी जब्त कर गुडवर्क भी दिखाया किन्तु इसके बाद भी बडे पैमाने पर नगर व आसपास के ग्रामों में खुले आम दैमार व अन्य घातक किस्म की आतिशबाजी बिकती रही ।
आज भी कई युवाओं तथा व्यक्तियों को 15 – 20 – ही नहीं 50 – 50 की संख्या में दैमार व अन्य घातक तरह की आतिशबाजी के पटाखें ले जाते देखा गया । इस घटना के बाद इस धंधे में लिप्त विक्री करने वाले प्रतिबंधित पटाखों को इधर उधर छिपा कर रखने लगे हैं वे मौका देखकर वहीं से विक्री भी कर रहे हैं । प्रश्न फिर वही कि जव पुलिस सतर्क है, छापामारी कर रही है फिर अवैध पटाखों की इतने बड़े पैमाने पर विक्री कैसे और क्यों हो रही है । यदि विक्री नहीं हो रही है , तो जान गवानें वाले युवा छात्र इतनी ज्यादा मात्रा में पोटली बांधकर दैमार पटाखे या अन्य घातक विस्फोट वाले पटाखें लाए कहां से , आखिर कहीं से लाए तो खरीदकर ही होंगे । खैर अब बताया गया है कि पुलिस चौकन्नी होकर जांच करने में जुट गई हैं ।
इनसेट : –
इस दुखद घटना की स्थलीय जांच करने फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची जहां उसने घटना स्थल पर हुए विस्फोट स्थल का निरीक्षण किया, नमूने संकलित कर वीडियो तथा फोटो आदि ले, साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना के सही कारण का पता लगाने का प्रयास किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान






FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct