KAIMGANJ NEWS अरिहंत सेवा समिति ने बितरित किए गरीब छात्र / छात्राओं को नए वस्त्र

IMG 20251017 WA0347

KAIMGANJ NEWS – अहिंसा को मानव धर्म में सबसे ज्यादा उपयुक्त मानने वाले जैन समाज ने गरीबों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ – दीपावली त्यौहार पर नए वस्त्र प्राप्त कर बच्चे खुश नजर आए
कायमगंज / फर्रुखाबाद ( द एंड टाइम्स न्यूज )
बढ़ती मंहगाई घटता रोजगार गरीब परिवारों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है । ऐशे में यदि कोई खास त्यौहार हो , तो भले ही परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी ना हो किन्तु छोटे छोटे बच्चों का वाल – मन नए कपड़ों तथा खिलौनों व मिष्ठान आदि के लिए लालायत होने ही लगता है ।

IMG 20251017 WA02861

बेचारे बच्चों को क्या मालूम कि माता -पिता आर्थिक तंगी होते हुए भी कैसे परिवार के भरण पोषण का इंतजाम करते हैं । यदि त्यौहार के अवसर पर कोई आगे आकर बच्चों को नए वस्त्र गिफ्ट करे , तो बच्चे स्वाभाविक रूप से खुश हो दुआ देते ही हैं ।

Picsart 25 10 12 15 15 18 711

त्यौहार है – दीपावली का और जैन समाज ने अपनी अरिहंत सेवा समिति के माध्यम से इस पावन अवसर पर मोहल्ला सधवाड़ा स्थित मां फूलमती देवी मंदिर परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय सधवाड़ा तथा कन्या प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय पाठक के लगभग 100 छात्र छात्राओं को रंगविरंगे नए वस्त्र वितरित कर मानवता का परिचय दिया । अरिहंत सेवा समिति के पदाधिकारियो ने छात्राओं को स्कर्ट , टाप फ्राक, सरारा आदि तथा छात्रों को पैंट शर्ट, जींस शर्ट आदि वस्त्र स्नेह दर्शाते हुए वितरित किए ।

Picsart 25 10 12 15 14 42 027

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डा0 शरद गंगवार शामिल रहे । वहीं सेवा समिति के पदाधिकारी नरेश जैन व डा० प्रदीप जैन आदि ने वितरण व्यवस्था का इंतजाम कर वस्त्र वितरण में हर स्तर पर प्रमुख भूमिका का निर्वाह किया । वस्त्र वितरण कार्यक्रम में प्रा० विद्यालय की शिक्षक साधना मिश्रा, तथा अमरवती , ममता राजपूत तथा प्रा० / पूर्व मा० विद्यालय की मधू पालीवाल, शशी आदि स्टाफ ने वितरण कार्यक्रम में
व्यवस्था संभालने में सहयोग प्रदान किया।
ब्यूरो चीफ -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes