Farrukhabad news उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के जिला संयोजक बने विजय बहादुर यादव के मनोनयन पर शिक्षकों ने खुशी व्यक्त कर किया फूल मालाओं से भव्य स्वागत

IMG 20251010 WA0282

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश
जनपद फर्रुखाबाद में लम्बे समय तक संगठन के जिलाध्यक्ष रहते हुए विजय बहादुर यादव ने पूरी निष्ठा लगन एवं ईमानदारी से शिक्षकों के हित में संघर्ष कर एक मिशाल कायम की थी । उनकी इसी विशिष्ट संगठन संचालन क्षमता को देखते हुए उन्हें जिला संयोजक पद पर मनोनीत कर सम्मानित किया गया है । मिली सूचना के अनुसार :- उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह द्वारा जारी पत्र में फर्रुखाबाद में विजय बहादुर यादव को संयोजक,मगनानन्द अग्निहोत्री को सह संयोजक के अलावा करन सिंह राठौर, शिवनन्दन शास्त्री, बलवीर सिंह सहित पांच सदस्यीय संयोजक मंडल का गठन करते हुए निर्देशित किया कि निष्क्रिय पड़ी कार्य समिति को सदस्यता अभियान चला कर ब्लाक एवं जिला कार्यसमिति का गठन करें। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की संयोजक समिति के गठन में विजय बहादुर यादव के संयोजक बनने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान, जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल, राजेश कुमार, अमित मिश्रा, राकेश यादव, देवेन्द्र यादव, मुन्ना लाल यादव, श्याम सिंह, निर्देश गंगवार, अश्विनी चतुर्वेदी, उपेंद्र गंगवार, विकास गंगवार, शशिभूषण बाथम, सुशील कुमार, नीरज सक्सेना, जितेन्द्र यादव,उजैफ पठान आदि ने संयोजक मंडल के गठन पर बधाई देते हुए कहा कि अब सेवानिवृत्त शिक्षकों की समस्याओं का समय से समाधान होगा। सभी ने आशा व्यक्त कर कहा कि श्री यादव ने अपने सेवाकाल के दौरान संघर्षशील रहते हुए जिस तरह शिक्षक हितों के लिए संघर्ष कर शिक्षक समस्याओं का सदैव निराकरण कराया ठीक उसी तरह सेवानिवृत शिक्षकों की समस्याओं का भी निष्पादन कराने के लिए सक्रिय रहेंगे । जिससे इस निष्क्रिय से हो चुके कल्याण परिषद संगठन में भी नव उर्जा का संचार होगा । साथ ही हम सभी को भी उनकी सक्रियता का पूरा सांनिध्य युक्त सहयोग मिलता रहेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes