KAIMGANJ NEWS महर्षि वाल्मीकि जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा

Picsart 25 10 08 05 34 18 203

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद।
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर
नगर से धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राम दरबार व लवकुश की झांकियों ने मन मोह लिया
रामायण के रचयिता विश्व कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर मंगलवार को वाल्मीकि समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालुओं ने जयघोष करते हुए नगर में भक्ति और उत्सव का माहौल बना दिया।
शोभायात्रा का शुभारंभ शिवाला भवन गंगा दरवाजा से हुआ। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों लोकमान रोड, मुख्य चौराहा, पृथ्वी दरवाजा, जटवारा रोड, गल्ला मंडी, लोहाई बाजार, श्यामागेट और बजरिया से होती हुई नई बस्ती पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में महर्षि वाल्मीकि, राम दरबार और लवकुश की आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया नगरवासियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में जय महर्षि वाल्मीकि और जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के सतीश, राहुल, ब्रजेश, सौरभ, अमर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes