KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
विकास खंड कायमगंज के प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी – शास्त्री जयंती । इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेतल सिंह, सदस्य जयवीर सिंह, राजकिशोर शुक्ल,आकाश पाल, योगेन्द्र कुमार, आंगनबाड़ी मेमवती, आशा, स्वास्थ्य वर्कर रामदेवी,उमा ने बच्चों के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। चांदनी, जानवी, अंशी, आशिकी,बीतू आदि बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया । विगत 17 सितंबर से चलायें जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम में स्वेच्छा से अच्छा प्रदर्शन करने पर रसोईया आशा एवं उमा को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन अवसर पर बाढ़ प्रभावित बंद स्कूल नुनेरा के सहायक अध्यापक अशोक राजपूत और राज यादव ने मदारपुर स्कूल में सेवायें देकर बच्चों को प्रेरणादायक गांधी न शास्त्री जी के जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाकर देशभक्ति की भावना जाग्रत करने का प्रयास किया । उनके सराहनीय प्रयास को देखते हुए प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल ने दोनों ही शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर और राम दरबार चित्र भेंट कर सम्मानित किया। शिक्षक अशोक राजपूत ने कहा कि आकर्षक विद्यालय परिसर और अनुशासित बच्चों को देखते हुए उन्हें इस स्कूल में अधिक समय तक पढ़ाने का अवसर मिलता तो बेहतर रहता। कार्यक्रम के अंत में छात्रों व अभिभावको तथा उपस्थित संभ्रान्त जनों को प्रसाद के रूप में मेवामुक्त हलवा वितरित किया गया।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct