KAIMGANJ NEWS – दर्ज रिपोर्ट में दोनों पक्षों के लोगों को शामिल कर, की जांच शुरू
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज क्षेत्र के शिवरई मठ गांव में स्थिति मजार पर किसी भाषा में लिखी इवारत के अनुसार बताया जा रहा है कि यह मजार लगभग सात सौ साल पुरानी खान बहादुर बाबा सैय्यद की मजार है । जिसे दूसरा पक्ष प्राचीन शिव मंदिर बताकर विरोध कर रहा है । जिसकी संवेदनशीलता को देखते हुए धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 44 ज्ञात नामजद और लगभग100 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के शिवरईमठ गांव में स्थित प्राचीन खान बहादुर बाबा सैय्यद की मजार पर 1 अगस्त को ग्रामीण खड़क सिंह द्वारा टाइल्स और जाली क्षतिग्रस्त करने की घटना के बाद से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। इस मामले में पुलिस पहले ही खड़क सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। सुरक्षा को लेकर मजार के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए थे। राजस्व भू – अभिलेख में भी यह गाटा संख्या व निश्चित रकवा मजार के रूप में अंकित है।
लेकिन 7 अगस्त को विवाद ने नया मोड़ लिया, जब गांव के सुनील चक कुमार, अनिवेश, विनय, आकाश, पप्पू उर्फ वीरेंद्र, रवींद्र राजपूत, पल्लू, प्रमोद कठेरिया, सुरेंद्र, गौरव, सोवरन, सुरजीत, अमित, आलोक उर्फ काली, ऋषभ, अंकित, आदेश, सूरज, दिलीप, सतेंद्र, राहुल, भोले, विनोद, गजराज, ब्रजपाल, रवींद्र वर्मा, अमन, शशीकांत, कैमापुर निवासी अंशू जाटव, शीलू, उलियापुर अजय, जहानपुर उदित चौहान, पप्पू उर्फ सत्येंद्र, राहुल, दिलीप सिंह, नगर के मोहल्ला चिलांका निवासी आकाश, पटवनगली निवासी प्रभात कश्यप, समेत 100 व्यक्ति व अज्ञात अन्य लोग मजार को शिव मंदिर बताते हुए नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने धर्म और जाति के आधार पर भीड़ जुटाकर शत्रुता फैलाने की कोशिश की और सीसीटीवी कैमरे हटाने का प्रयास किया। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान धार्मिक भाषण और नारेबाजी से माहौल गरमा गया। इसी बीच मौके पर मौजूद गुड्डू, मसकूर, आफताब, शफीक, आजम, दिलशाद और खुर्शीद ने भी जवाव मेंधार्मिक नारेबाजी की, जिससे तनाव और बढ़ गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की यह हरकत सार्वजनिक शांति भंग करने और धार्मिक वैमनस्य फैलाने के अपराध की श्रेणी में आती है। एसआई जगदीश वर्मा की तहरीर पर सभी आरोपियों पर बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं संवेदनशीलता को देखते हुए शांति व्यवस्था हर हाल में बनाए रखने के लिए अलर्ट प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में पुलिस फोर्स का संख्या बल बढ़ाकर चौकसी के साथ निगरानी बढा दी है । साथ ही क्षेत्रीय लोगों तथा अन्य संगठनों से शांति व्यवस्था भंग ना करने की अपील की गई है । फिलहाल गांव शिवरई मठ तथा पडोसी ग्रामों में शांति है । ज्यादातर ग्रामीण इस विवाद को अनावश्यक बताकर कुछ लोगों द्वारा पैदा की जा रही समस्या बता रहे हैं । ऐशे लोग किसी भी प्रकार के तनाव के पक्ष में नहीं हैं । साथ ही पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही को भी सही मान रहे हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct