KAIMGANJ NEWS जाम में फसी प्रसूता ने दिया ई – रिक्शे में ही बेटी को जन्म

Picsart 25 08 11 18 15 59 221

KAIMGANJ NEWS – अस्पताल गेट पर हर रोज लगने वाले जाम से प्रसूताओं तथा गंभीर मरीजों को होना पड़ता है बेजार
कायमगंज /फर्रुखाबाद
कायमगंज सीएचसी के गेट पर ही पितौरा निवासी रोहित की गर्भवती पत्नी चांदनी को लेकर आशा कामिनी पहुंची। जब तक उसे ई – रिक्शा से उतार कर अंदर ले जाया जाता उसका रिक्शे में ही प्रसव हो गया। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। साथ आई महिलाओं और आशा ने प्रसव कराया । इसके बाद जाम खुलने पर जच्चा – बच्चा को वार्ड में भर्ती कराया गया। संयोग से जहां दोनों स्वस्थ हैं।

Picsart 25 08 11 15 51 46 322
साथ आई महिलाओं ने बताया कि अस्पताल रोड पर वे लोग ई रिक्शा से आ रहे थे। लेकिन अस्पताल रोड पर उनका रिक्शा जाम में फंस गया। जिससे प्रसूता प्रसव पीड़ा से तड़पती रही और अस्पताल गेट पर आते ही उसका प्रसव हो गया। हालांकि आशा की ड्यूटी होती है कि वह प्रसूता को प्रसव से कम से कम एक दिन पहले ही अस्पताल लाने की व्यवस्था करे । इसके लिए एंबुलेंस भी उपलब्ध होता है । किंतु वह उसे एनवक्त पर सीएचसी लेकर आई थी। तहसील रोड पर रोज रोज लगने वाले जाम से लोग आजिज आ चुके हैं। पुलिस चौकी से जामा मस्जिद तक लगने वाले जाम को देख कर भी चौकी पुलिस अनदेखा कर देती है। इस रोड पर ही मुंसिफ कोर्ट स्थित है और कोर्ट के बाहर लोगों की बाइकों और सब्जी के ठेलों की वजह से भी जाम भयानक रूप ले लेता है। हर दिन कोई ना कोई प्रसूता या गंभीर रूप से बीमार अथवा दुर्घटना में घायल हुआ मरीज एक एक पल जिसका मुश्किल होता है यहां लगने वाले जाम में फसकर जिन्दगी मौत से जूझने को मजबूर होता रहता है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes