KAIMGANJ NEWS – पुलिस ने जल्द माल बरामद कर वापस दिलाने का दिया घटना पीडित को भरोसा
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र में आए दिन कहीं ना कहीं शातिर चोर अपनी करतूतों को अंजाम दे सीधे कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा देते हैं । किन्तु इसके बावजूद, शायद ही पुलिस किसी भी चोरी की घटना का खुलाशा तक नहीं कर पाई है । जैसी स्थिति में चोरों ने अपने अंदाज में एक बार फिर रविवार की रात विदेशी कुत्तों के व्यापारी के घर को निशाना बना कर नकदी तथा जेवरात चोरी कर लिए , बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभानपुर से संबद्ध मजरा सत्तारनगर निवासी वारिस के घर में घुसे चोरों ने अलमारी से लगभग 53 हजार की नगदी और कीमती जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। बारिश मियां विदेशी कुत्तों का व्यापार करते है। कुत्ते बाड़े में बंद थे और चोर चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर हल्का इंचार्ज जगदीश वर्मा पहुंच गए। उन्होने पीड़ित को माल बरामदगी का भरोसा दिया।
वारिस पुत्र आशिक निवासी सत्तार नगर के घर बीती रात चोरों ने धाबा बोलते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब गृह स्वामी को पता चला तो उनके होश उड़ गए। बताया गया है कि चोर 53 हजार रुपए नकद एवं लाखों रुपए के सोने चांदी के नेबरात चुरा ले गए हैं। चोरी की घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई । ग्रामीणों का कहना था कि रात लगभग 2:00 बजे तक हम लोगों ने पहरा दिया । इसके बाद अचानक यह चोरी हो गई। बताते चलें की बारिश इंग्लिश कुत्तों का व्यापार करता है और उसके घर पर तीन चार इंग्लिश कुत्ते अंदर बाड़े में बंद थे। घटना को अंजाम देने के लिए संभवतः चोर उसके मकान से सटे हुए मकान से होते हुए उसके घर में उतरे थे। जब मीडिया कर्मी समाचार संकलन करने उसके घर पहुंचे तो वह भड़क गया और कहा कि पुलिस ने फोटो वीडियो बनाने के लिए मना कर रखा है । पुलिस ने कहा है कि हम तुम्हारा पैसा और सामान दोनों जल्द ही बरामद करेंगे। उसके तल्ख लहजे में की गई बात तथा पुलिस द्वारा दिए गए भरोसे पर उसकी माल वापसी की उम्मीद के बाद जब वारिश ने मीडिया वालों को फोटो लेने या वीडियो बनाने के लिए साफ इनकार कर दिया । तो इसके बाद मीडिया कर्मी वापस चले आए।
इनसेट : –
चोरों के आने की आशंका से भयभीत हैं स्थानीय लोग
कायमगंज :-
कोतवाली क्षेत्र में चोर -चोर के शोर ने पुलिस की नींद हराम कर दी है, रविवार रात सुभानपुर गांव और मोहल्ला सधवाडा में संदिग्धों के शोर से लोग भयभीत हुए, तुरंत पुलिस पहुंची, उधर चोरों ने सत्तार नगर से नगदी जेवर सहित लाखों की चोरी कर ली ।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों कभी कहीं तो कभी कहीं संदिग्ध लोगों की चहल कदमी का शोर गूंज रहा है। लोग रात रात भर जाग कर काट रहे हैं। कहीं कहीं तो लोग फायरिंग भी शुरु कर देते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दौड़ पड़ती है। ऐसा ही मामला रविवार रात नगर के मोहल्ला सधवाडा में सामने आया। जब एक युवक ने फूलमती मंदिर के पास संदिग्ध दिखाई देने की जानकारी आस पास के लोगों को दी। कुछ ही देर में मोहल्ले के पुरुषों के साथ – साथ महिलाएं भी हाथों में लाठी डंडे लेकर घरों से बाहर निकल आईं। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह दल बल के साथ आ गए। उन्होंने घटना स्थल के पास लगे सीसी कैमरे खंगाले पर कहीं कोई संदिग्ध नहीं दिखा। किन्तु आए दिन घटित हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय लोग काफी भयभीत हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान


FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परी हॉस्पिटल कायमगंज डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार शाक्य की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त आते ही पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग जाता है।[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS द एंड टाइम्स न्यूज चैनल की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीपू भाई सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्र व नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS हर साल 15 अगस्त को हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं, लेकिन क्या हमने[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शबनम बुक स्टोर नई बस्ती रोड कायमगंज शीलू भाई लालू भाई की ओर से सभी क्षेत्र व नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सिराज अयाज इंटर कॉलेज की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों नगर वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता, संघर्ष[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कायमगंज, संजय गुप्ता,अमित सेठ की ओर से सभी जनपद वासियों एवं नगर वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त आते ही पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग जाता है।[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS डॉक्टर अमरेश कुमार डॉक्टर अमित कुमार सी एच सी कायमगंज की ओर से सभी जनपद वासियों नगर व क्षेत्र वासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS 15 अगस्त आते ही पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग जाता है।[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सलमान उर्फ छाम खा प्रधान सुभानपुर की ओर से सभी जनपद वासियों एवं क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
KAIMGANJ NEWS तिरंगा केवल तीन रंगों का कपड़ा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं, सपनों[...]
Aug