KAIMGANJ NEWS गंगा ने किया रौद्र रूप धारण :- तटवर्ती इलाके में दिखाई दे रहा चहुंओर पानी ही पानी

Picsart 25 08 11 13 55 52 391

KAIMGANJ NEWS – काफी अंतराल के बाद इस साल गंगा का पानी बूढी गंगा नदी तक पहुंचा, जलप्लावन का भयानक मंजर, पानी से घिरे गांव फसलें डूबी आने जाने वाले मार्गो पर भी वहने लगी पानी की धार
– स्थिति को देख अलर्ट प्रशासन ने बचाव एवं राहत कार्य के लिए नावों तथा स्टीमर लगा – जारी किया ट्रोल फ्री नम्बर
कायमगंज / फर्रुखाबाद
गंगा नदी में आई भयानक बाढ
ने अब रौद्र रूप धारण कर लिया है । काफी समय के बाद इस बार गंगा का पानी बूढ़ी गंगा तक पहुंच चुका है और आसपास क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना दिखाई देने लगी है । लगातार बढ रहे जलस्तर के कारण बाढ़ का पानी तराई क्षेत्र के गांवअहमदगंज मार्ग पर बहने लगा । जिससे राहगीरों को भारी दिक्कत के साथ ही खतरे का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोग इस बाढ़ के पानी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और बाढ़ के पानी में मौज मस्ती करते हुए नजर आए। बताते चलें की गंगा नदी का 137 पॉइंट 10 पर खतरे का निशान है ।

Picsart 25 08 11 13 54 03 914

लेकिन इस समय गंगा नदी 137 पॉइंट 25 पर बह रही है। इसके अलावा अब ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा दिक्कत जानवरों के चारे को लेकर है । चारों तरफ पानी भर चुका है । खेत खलियान जलमग्न हो चुके हैं। वहीं प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नज़रें बनाए हुए हैं प्रशासनिक अधिकारियों ने टोल फ्री नंबर भी जारी कर रखा है। वचाव तथा राहत कार्य के लिए नावों – नाविकों , स्टीमर की व्यवस्था कर , बाढ़ चौकियों के साथ ही राहत शिविर , चिकित्सा कैंप , शरणालयों का भी इंतजाम किया गया है । किन्तु इसके बावजूद भी यह प्राकृतिक आपदा से तहसील क्षेत्र के माधवपुर माजरा बोरा, अहिवरन नगला, धीमर नगला मंतपुरा, गढ़ी मजरा पथरामई, चौड़ेरा, छोटी कारव, अंतू नगला, मस्तानी, भरथरी, एकलहरा, पुंथर देहमाफी, शेखपुर हुसंगा, नूनैरा, चौखड़िया, सिनौली, गंगपुर, कमरूदीननगर, पलितपुरा, करई, पथरामई, कैल्याई, कमतरी, समाइचीं पुर चितार, सैदपुर पिस्तौर, तरण नगला मजरा नारूआ नगला, जटपुरा, कासिमपुर तराई, नगरीय, बत्तीस मजरा अजीजाबाद, चौराहार, गुटौटी दक्षिण, पहलानी दक्षिण, अलमापुर, कटरी दुनंदा, गड़िया हैवतपुर, कटरी रूपपुर मंगलीपुर, कटरी तौफीक, मसूदपुर पट्टी, अचानकपुर मजरा हैबतपुर, बंगशनगर आदि 37 गांव बाढ़ से प्रभावित है । जहां बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं । वहीं लगात और मेहनत से तैयार धान ईख तथा जायद की फसलें बर्वाद हो रहीं है । पशुओं के चारे की समस्या से भी ग्रामीण परेशान हैं ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ट्रेन के पीछे दौड़ते-दौड़ते 73 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, पितौरा क्रॉसिंग के पास मिला शव

KAIMGANJ NEWS गोमती नगर एक्सप्रेस से परिजनों के साथ लखनऊ जा रहे थे रामदास गुप्ता,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS वृद्धाश्रम में गूंजी खुशियों की फुहार, बुजुर्गों के बीच मनाया नितिन अग्रवाल का 45वां जन्मदिन

KAIMGANJ NEWS व्यापार संगठन ने 71 बुजुर्ग पुरुषों को कुर्ता-पायजामा और 30 महिलाओं को साड़ियां[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS स्वच्छ भारत मिशन को लगा ‘ग्रहण’: अफसरों की मेहरबानी से मौज काट रहा सफाईकर्मी, नालियां बजबजाईं, सड़कों पर गंदा पानी

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ​सरकार भले ही गांवों को चमकाने के लिए पानी की तरह[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फतेहगढ़ में अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, घर-दुकान से 9 घरेलू सिलेंडर और रिफलर बरामद

Farrukhabad news रात में हुई छापेमारी से मचा हड़कंप, अभिलेख नहीं दिखा सके आरोपी; आवश्यक[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS प्रधानमंत्री आवास योजना पर उठे सवाल! कच्चे टीनशेड में गुजर रही जिंदगी, कई बार गुहार के बाद भी नहीं मिला गरीबों को पक्का आशियाना

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य हर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा की लहरों के बीच ‘राहत का स्टीमर’ लेकर पहुंचे एसडीएम, बाढ़ में घिरे गांवों का लिया जायजा; बोले— हर हाल में प्रशासन आपके साथ

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। गंगा का बढ़ता जलस्तर कटरी क्षेत्र के ग्रामीणों की मुश्किलें लगातार[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बाढ़ राहत शिविर में ‘हेल्थ अलर्ट’! सीएमओ खुद पहुंचे, डॉक्टरों की टीम और एम्बुलेंस 24 घंटे तैनात

Farrukhabad news डीएम के निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड में, संक्रामक रोगों पर[...]

FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS

Farrukhabad news विकास पर लापरवाही भारी! चौड़ी सड़कों के बीच खड़े बिजली के पोल बने खतरा

Farrukhabad news हादसों को खुला न्योता दे रहे बिजली के खंभे, नगर पंचायत अध्यक्ष जोया[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes