KAIMGANJ NEWS प्राथमिक विद्यालय मदारपुर के प्रधानाध्यापक शिक्षक पुरस्कार के पात्र- सामाजिक सौहार्द के साथ विद्यालय के शैक्षिक वातावरण के लिए किया समर्पण भावना से कार्य

Picsart 25 07 27 15 28 32 224

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद
स्कूल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए गांव के अभिभावक एस‌एन‌एम इंटर कालेज के सेवानिवृत्त प्रवक्ता नबाब सिंह वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि बच्चों के साथ ही साथ स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयत्नशील प्रधानाध्यापक की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां इस स्कूल के प्रधानाध्यापक शिक्षक पुरुस्कार के पात्र हैं ।

Picsart 25 07 12 05 19 07 757

उन्होंने कहा कि गांव में शीघ्र ही सांसद का कार्यक्रम होगा जिसमें प्रधानाध्यापक के लिए शिक्षक पुरस्कार की मांग की जायेगी।खेतल सिंह ने कहा कि सभी ग्रामीणों के सहयोग से छः दर्जन गमलों के साथ जमीन में भी तीन दर्जन पौधे लगाए गए जिनमें रंग बिरंगे फूल परिसर को आकर्षक बना रहे हैं। पूर्व में समाचार पत्रों के प्रतिनिधि, उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार वर्मा, अमित शुक्ला, बीडीओ,बीईओ के अलावा पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक, विधायक डॉ सुरभि भी स्कूल में बने रोज गार्डन में शेल्फी लेकर प्रधानाध्यापक राजकिशोर शुक्ल की प्रशंसा कर चुके हैं। ग्राम प्रधान पति सूर्य कुमार वर्मा ने कहा कि लगातार स्कूल में ग्रामवासियों को बुला कर मन की बात का कार्यक्रम टेलीविजन पर दिखाने से लोगों का हृदय परिवर्तन करने में सफलता मिली। गांव में बाल विवाह, विधवा विवाह, जुआं, शराब जैसी कुरीतियों को दूर करने में काफी मदद मिली। बैठक में स्कूल मर्जर न हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। स्कूल में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन करायें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। संचारी रोग नियंत्रण व यातायात सुरक्षा को लेकर चर्चा के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में देव सिंह, अरविंद,भगवत दयाल, माताराम,ओमबाबू, पूर्व प्रधान आज्ञा राम, रामविलास, यादराम, अनोखेलाल, जयवीर, हुकुम सिंह, मेवाराम, आशा, उमा, सत्यवती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes