Farrukhabad news अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालक को हिरासत में ले पुलिस ने बरामद किए बड़ी संख्या में बने ,अधवने शस्त्र एवं शस्त्र बनाने वाले उपकरण

Picsart 25 05 13 06 26 33 784

Farrukhabad news – गिरफ्तार अभियुक्त का साथी भगाने में रहा सफल जिसकी पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश
फर्रुखाबाद : –
अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री प्रकरण में मिली कामयावी की जानकारी नवागंतुक पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मीडिया को देते हुए बरामद सामान के साथ अभियुक्त को सामने लाकर बताया कि
संयुक्त पुलिस टीम में शामिल एसओ थाना कंपिल विश्वनाथ आर्या , सर्विलांस टीम मु० आ ० अनुराग कुमार तथा एसओजी टीम प्रभारी सचिन सिंह चौधरी, एसआई राजेश राय ने अपने हमराह पुलिस बल के साथ उस समय बड़ी सफलता हासिल की , जब संयुक्त पुलिस बल ने अवैध हथियारों को बनाने वाले तथा फैक्ट्री के संचालन कर्ता को गिरफ्तार कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया ।
इस संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण में संयुक्त पुलिस टीम ने सूत्रों से जानकारी मिलने पर जनपद कासगंज थाना सिकंदरपुर बैस के गांव राजेपुर कुर्रा निवासी अभियुक्त अंतराम यादव पुत्र विजय सिंह (50 ) को कंपिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दविश देकर गिरफ्तार कर लिया । उसकी निशान देही पर कंपिल थाना क्षेत्र के गांव नगला रैद मजरा शादनगर बूढीगंगा के वीहड़ में स्थित एक रेत के टीले के पास से अबैध शस्त्र फैक्ट्री की घेरावंदी कर 18 देसी तमंचा 315 वोर – तीन तमंचा 12 बोर बने हुए, वहीं 6 तमंचा अधवने के अलावा 32 बोर की एक रिवाल्वर, 315 बोर की दो रायफलें तथा खोखा एवं कुछ जिन्दा कारतूस बरामद कर लिए, वहीं अवैध शस्त्र बनाने की अन्य सामिग्री के साथ ही शस्त्र बनाने के काम में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी बरामद कर लिए हैं । पकडे गए अभियुक्त ने बताया कि यह सारा सामान उसके साथी रामपाल शर्मा पुत्र कल्याण शर्मा निवासी गांव दहारपुर थाना दातागंज जिला बदायूं का है । जो मौका पाकर भागने में सफल रहा है । अंतराम ने कहा कि मैं तो साथ में रहकर बेरोजगारी में तैयार माल बेचकर होने वाली आमदनी से किसी तरह अपने परिवार की गुजर वशर करता हूँ । साथ ही माल तैयार करने के काम में सहयोग भी करता हूँ । पकड़े गए अभियुक्त पर आर्म्स एक्ट के अंतर्गत थाना कंपिल में अभियोग पंजीकृत कर उससे संबंधित अपराधों की अन्य थानों से जानकारी हासिल करने का पुलिस प्रयास कर रही है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes