KAIMGANJ NEWS – विद्युत्त अधिकारियों ने शिकायत करने पहुंचे उपभोक्ताओं को विभागीय निदेशक से मिलने का नहीं दिया मौका , निराश ही वापस हुए उपभोक्ता
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कामर्शियल डारेक्टर अजय कुमार अग्रवाल ने कायमगंज के रूटौल उपखंड पहुंच कर निरीक्षण किया । उन्होंने मिली खामियों को सुधारने तथा बकाया बसूली कर राजस्व बढ़ाने एवं विधुत्त लाइनों व अन्य उपकरणों को सही रख रोस्टर के अनुरूप विजली आपूर्ति करने का अधिकारियों को निर्देश दिया ।

यहां आकर डारेक्टर कामर्शियल श्री अग्रवाल ने उपखण्ड परिसर में लगे ट्रान्सफार्मर और सप्लाई रूम में जाकर मशीनों का सघन निरीक्षण किया । एक्सईएन व एसडीओ से विद्युत व्यवस्था सम्बन्धित जानकारी ली। सप्लाई कार्यालय में संविदाकर्मियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि जो बड़े बकायेदार हैं उनसे वसूली का सफल प्रयास किया जाए , जहां वसूली नहीं हो रही है उनके कनेक्शन कटवाएं जाएं। संविदा कर्मियों ने बताया कि उनके आठ कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। जिस पर उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी निकाले गए हैं। उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहात क्षेत्र से दस बारह व नगर में चालीस से पैतालिस फीसदी ही विद्युत बिलों की वसूली हो पा रही है। जबकि शहरी क्षेत्र में कम से कम सत्तर से अस्सी फीसदी बसूली होनी चाहिए। उन्होंने माना की लाइन लॉस चालीस फीसदी है। जबकि कायमगंज डिवीजन में एक लाख से अधिक कनेक्शन धारक उपभोक्ता हैं। जिसके सापेक्ष राजस्व कम आ रहा है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से इस ओर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा भी यही है कि जिस क्षेत्र का राजस्व अच्छा होगा उस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अधिक सुविधाएं दी जाएंगी। समस्या निस्तारण के संबंध में उन्होंने कहा कि उपभोक्ता अपनी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नम्बर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं। जिसमें उपभोक्ता को फीडबैक भी देना होता है कि वह समस्या के निस्तारण से संतुष्ट है या नहीं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को उपकरण सम्बन्धी समस्याओं व कटौती आदि की समस्याओं को ग्रुप बनाकर उपभोक्ताओं को जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जिनके माध्यम से आने वाले समय में उपभोक्ताओं के बिलो में आने वाली खामियों पर रोक लगेगी और उन्हें समय रहते मैसेज के माध्यम से बिल उपलब्ध होते रहेंगे। ताकि वह समय पर भुगतान कर सकें। उन्होंने एक्सईएन अजय कुमार,अधिशाषी अभियन्ता शिव शंकर ,एक्सईएन टेस्ट मो0 मुशीर उल्ला,उपखण्ड अभियन्ता विनोद कनौजियां ,मनीष कुमार, एसडीओ मीटर शमीम अंसारी,जेई मो0 शमीम , एई मो0 शमीम आदि विद्युत अधिकारियों को अपने से संबंधित समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर व्यवस्था सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान।
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct