KAIMGANJ NEWS- कर्मचारियों ने चेतावनी दे कहा है कि मांगें ना मानी तो होगा अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज के बिजली उप केंद्र रुटौल पर ठेका विद्युत कर्मचारियों ने अपने 56 निष्कासित कर्मचारियों की बहाली साथ ही बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर केन्द्र पर घेरा डाल कर हंगामेदार प्रदर्शन किया । प्रदर्शन के समय उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी दे कहा कि समय रहते प्रकरण का संज्ञान ले उनकी मांगे पूरी ना की गई तो वे सामूहिक रूप से अनिश्चित कालीन धरना देने को विवश होंगे । बताया गया कि कायमगंज डिवीजन में कुल 201 वर्कर कार्यरत हैं, लेकिन हाल ही में कम्पनी द्वारा 56 कर्मचारियों को अचानक अकारण कार्य से हटा दिया गया है। हटाए गए कर्मचारियों को अप्रैल माह का वेतन भी अब तक नहीं मिला है, जबकि उन्होंने पूरे माह कार्य किया है और वर्तमान में भी कार्यरत माने जा रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार को उन्हें कार्य करने से मना कर दिया गया, जिससे स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शन कर रहे वर्करों ने मांग की कि सभी हटाए गए कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए और उनका बकाया वेतन भुगतान कराया जाए।
कर्मचारियों ने यह भी बताया कि 56 लोगों के हटने के बाद कार्य करने वालों की संख्या कम हो गई है, जबकि गर्मियों में बिजली फाल्ट के मामला बहुत ज्यादा बढ़ जाते हैं । ऐसे में कम स्टाफ के साथ उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या का प्रबंधन करना मुश्किल हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस वावत जानकारी एक्सईएन को भी दे दी गई है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार से नोटिस देकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। इसके बाद कर्मचारी एक्सईएन शिव शंकर से मिले और अपनी पीड़ा बताई। एक्सईएन ने आश्वासन दिया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद आंदोलित कर्मचारियों ने घेरा डाल प्रदर्शन समाप्त कर दिया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct