KAIMGANJ NEWS शादी के लिए चढ़ावा के कपड़े खरीदने जा रहे ग्रामीण को रास्ते में घेर कर लूट का आरोप

Picsart 25 05 04 10 42 12 175

KAIMGANJ NEWS – पीडित ने कहा कि लुटेरों ने मारपीट कर
50 हजार रुपये नकद, मोबाइल और साइकिल सब छीन कर लूट लिया
-कायमगंज /फर्रुखाबाद
भतीजे की शादी के लिए चढ़ावे का कपड़ा आदि खरीदने बाजार जा रहे ग्रामीण को रास्ते में घेर कर तीन नशेडी लुटेरों ने मारपीट कर लूट लिया ।
आरोप है कि लुटेरे हमलावरों ने ग्रामीण से 50 हजार 200 रुपये नकद, एक सेट मोबाइल और साइकिल छीन ली। पीड़ित को घायल अवस्था में पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची, जहां उसका इलाज किया गया। थाना क्षेत्र कंपिल के गांव अहियापुर मजरा त्यौरखास निवासी सत्यपाल अपने भतीजे रमन की शादी के लिए चढ़ावे का कपड़ा खरीदने कायमगंज बाजार जा रहे थे। वह साइकिल से गांव से निकले ही थे कि रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें आवाज दी। सत्यपाल ने बताया कि जैसे ही वह रुके, तीनों युवक, जो शराब के नशे में थे, उनके पास आ गए और बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार, हमलावरों में से एक ने उसकी जेब में रखे शादी के कपड़ों की खरीदारी के लिए लाए गए 50 हजार 200 रुपये निकाल लिए। वहीं उसका मोबाइल फोन और साइकिल भी छीन ले गए। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में सत्यपाल को पुलिस सीएचसी लाई, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमलावरों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश युक्त दहशत भरा माहौल बनता जा रहा है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes