KAIMGANJ NEWS – वेतन भुगतान ना होने , महिला उत्पीडन, सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जे , विजली विभाग की मनमानी तथा अन्य कुछ विभागों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद ले पहुंचे थे 146 फरियादी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर मंडलायुक्त बृजकिशोर के निर्देशन में तहसील सभागार में संपन्न हुआ । जहां अपनी समस्याओं के निस्तारण की उम्मीद से पहुंचे 146 फरियादियों ने
शिकायतें दर्ज कराई ।, जिनमें से 13 सामान्य समस्याओं का मौके पर निस्तारण करा दिया गया । इस अवसर पर उपस्थित हुए फरियादियों में शमसाबाद क्षेत्र के गुटैटी दक्षिण निवासी सुखपाल ने कहा कि वह वन विभाग की नर्सरी में कैटिल गार्ड के पद पर कार्यरत था, लेकिन विभाग ने दो माह का वेतन नहीं दिया। इस पर अधिकारियों ने संबंधित वन दरोगा को निर्देश दिए कि समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाए। वहीं कुआखेड़ा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति शराब के नशे में मारपीट करता है और जेठ अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर पूरे ससुराल पक्ष ने मारपीट की। मोहल्ला बजरिया निवासी नावेद जमां ने बताया कि मोहल्ले के दो लोग सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। कम्पिल के गंगपुर शाहपुर गांव के महेन्द्र ने दबंगों द्वारा गन्ने की फसल जोत कर बर्बाद करने की शिकायत की। नगर के पृथ्वीदरवाजा मोहल्ला निवासी उमा देवी ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या के आरोपी जमानत पर छूटे हुए हैं और अब वे उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।कुआखेड़ा के पट्टिया गांव की उमा देवी ने बाढ़ में जमीन और झोपड़ी बहने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा 12,261 रुपये का बिल भेजे जाने पर नाराजगी जताई। उसने मीटर भी अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। एसडीओ ने उसे समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में कुल 146 शिकायतें आईं, जिनमें से 29 पुलिस विभाग, 42 राजस्व, 23 बिजली, 12 विकास, 7 आपूर्ति, 5 चिकित्सा विभाग से जुड़ी रहीं। निस्तारित किए गए मामलो के बाद शेष प्रार्थना पत्र सम्बंधित आधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण एवं निष्पक्ष जांच कर निस्तारित करने का निर्देश दे सौंप दिए गए ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बरसते बादलों के बीच गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरिया’, कायमगंज में 36 से ज्यादा प्रतिमाओं का भू-विसर्जन; 15 फीट ऊंची मटकियां फोड़ युवाओं ने दिखाया दम
KAIMGANJ NEWS –रिमझिम फुहारों के बीच अबीर-गुलाल से सराबोर हुईं सड़कें, नम आंखों से बप्पा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेतों में घात लगाए बैठे ‘काल’ से बाल-बाल बचे दो नौनिहाल: कहीं जहरीले कीड़े का हमला, तो कहीं सांप ने डसा; सीएचसी में मचा हड़कंप
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम
KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत
Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]
Sep
NOIDA UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत
Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]
Sep
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज
KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]
Sep