KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
ब्लाक संसाधन केन्द्र कायमगंज पर हमारा आंगन हमारे बच्चें उत्सव आयोजन का शुभारंभ सांसद मुकेश राजपूत एवं पालिका अध्यक्ष शरद गंगवार द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कराया गया । इसी के फौरन बाद परिषदीय स्कूलों के बच्चों द्वारा मां सरस्वती वन्दना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

ब्लाक कायमगंज के को-लोकेटेड आंगनवाडी केन्द्रों की कार्यकत्रियों द्वारा 03 से 06 वर्ष के बच्चों को भय मुक्त वातावरण में शिक्षा प्रदान करने की विधि विस्तार पूर्वक बताई गई । डा0 सुनीत सिद्धार्थ ने नारी शिक्षा के सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त किए । शिक्षक आर्येन्द्र यादव (वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष प्राथमिकशिक्षक संघ) ने बालवाटिका के बच्चों को बुनियादी साक्षरता एवं प्राथमिक अंकीय दक्षता प्राप्त करने पर चर्चा की । ओमप्रकाश पाल (खण्ड शिक्षा अधिकारी कायमगंज) बताया कि पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सर्वभौमीकरण किया जाना लक्षित है शिक्षामंत्रालय द्वारा निर्धारित निपुण लक्ष्यों की सम्प्राति हेतु पूर्व प्राथमिक शिक्षा का सुदृढीकरण एवं जनसमुदाय के मध्य उसकी जागरुकता अति आवश्यक है। प्रदेश में निपुण लक्ष्यों की सम्प्राति आयु वर्ग 05 से 08 वर्ष के समस्त बच्चों के लर्निंग आउटकम के माध्यम से प्राप्त किया जाना है । जिसके अन्तर्गत’ बालवाटिका आयु वर्ग 05 से 06 वर्ष एवं विद्यालय में नामांकित कक्षा 01 एवं 02 के बच्चें सम्मिलित है, इन बच्चों को भय मुक्त वातावरण एवं खेल-खेल में शिक्षा प्रदान की जाये । इसके लिये उपस्थित सभी को प्रेरित किया गया। नपा अध्यक्ष शरद गंगवार ने बच्चों के विकास में सहायक तथ्यों पर प्रकाश डाला । उन्होंनेआंगनवाडी कार्यकत्री तथा अध्यापकों को धन्यबाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोग विषम परिस्थितियों में भी बच्चों के हित में कार्य करते है। क्षमा शर्मा (सी०डी०पी०ओ० कायमगंज) ने सरकार द्वारा चलाई जा रही आंगनवाडी बच्चों के लिये योजनाओं को बताया । सांसद ने छोटे-छोटे बच्चों के विकास में सहायक क्रियाकलापो के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की उपलब्धियों पर चर्चा की । उन्होंने अध्यापकों से अपील कर कहा कि आप लोग अपने कार्य को पूर्णतन्मयता के साथ करें । क्योंकि आपके पास ऐसे बच्चे आते हैं जो समाज में सबसे निम्न आय स्तर के होते है।
कार्यक्रम में राजेन्द्र प्रसाद बी०डी०ओ० कायमगंज, अमर दीप दीक्षित द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए । विकास क्षेत्र कायमगंज के बालवाटिका, कक्षा 01 व कक्षा 02 के 60 बच्चों को सांसद एवं नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से निर्देश गंगवार (ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ), संदीप वर्धन, जसविन्दर सिंह, ‘ कुलदीप यादव (ए०आर०पी० कायमगंज), मुकेश कुमार, अनुराग पाठक, अमीर सिंह, प्रवल प्रताप सिंह, उदय यादव, रुचि गंगवार, असमी नाज, मालती देवी, बी०आर०सी० स्टाफ आदि अध्यापकों ने पूरी तन्यता से सहयोग किया ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct