KAIMGANJ NEWS घर से जाने के 8 दिन बाद महिला का शव चीनी मिल के गंदे नाले में पड़ा मिला

IMG 20250223 160916

KAIMGANJ NEWS -महिला घर से जानवरों के लिए चारा लेने खेत पर गई थी किंतु वापस नहीं लौटी

– आशंका जताई जा रही है कि खेत के पास से निकली विद्युत हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर शायद यह घटना घटित हो गई होगी?
कायमगंज / फर्रुखाबाद
यह दुखद घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला में घटित हुई जैसे ही लोगों को पता चला कि एक महिला का शव गांव के पड़ोस से बह रहे गंदे डाले में पड़ा हुआ है। वैसे ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई । मृतका की पहचान होते ही उसके घर वालों को सूचित किया गया । इसी बीच सूचना पाकर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया । जहां पुलिस ने नाले में पड़े शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त होने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया ।

Picsart 25 02 16 23 20 35 631

घटना के परिपेक्ष में बताया जा रहा है कि 8 दिन पहले मझोला निवासी जयवीर की 35 वर्षीय पत्नी रुचि जानवरों के लिए चारा लेने अपने खेतों की ओर गई थी । लेकिन वापस नहीं लौटी । चिंतित एवं परेशान परिजनों ने महिला की हर संभावित स्थान पर खोजबीन की । किंतु कोई पता नहीं चला । गुमशुदी की सूचना कोतवाली में भी दर्ज करा दी गई थी । इसी बीच लोग तरह – तरह की चर्चाएं भी करते रहे । किंतु परेशान घर वाले खोजबीन में लगे थे। आज जब उन्हें पता चला कि चीनी मिल के गंदे नाले में एक महिला का शव पड़ा हुआ है । फौरन वहां पहुंच कर देखा तो सभी के होश उड़ गए । वह और कोई नहीं महिला रुचि ही थी । घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा कोतवाली का काफी पुलिस बल पहुंच चुका था । शव बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । बताया गया कि नाले के पास से 11000 की एच टी विधुत्त लाइन निकली है । जिसका एक तार जमीन से करीब तीन से साढे तीन फीट की ऊंचाई पर ही है । महिला के शरीर पर जले के निशान थे।मृतका के पति ने बताया की उसके दो बेटे अंशुल 8 वर्ष एवं सम्राट 5 वर्ष के अलावा एक पुत्री काव्या 9 माह की है। महिला की शादी लगभग 12 ,13 वर्ष पूर्व हुई थी । इसके बाद से ही पति पत्नी ग्राम मझोला में मकान बनाकर स्थाई रूप से रहने लगे थे । वैसे जयवीर गांव प्रेमनगर का रहने वाला था ।
इनसेट : –
कायमगंज : –
जहां आज मझोला निवासी जयवीर की पत्नी रुचि का शव मिला वहां नाला के पास से ग्यारह हजार बोल्टेज वाली बिजली लाइन है । जिसके झूलते तार की चपेट में आने से पहले भी लोगों को खतरे का आभास हो चुका है । बताया गया कि कई बार ग्रामीणों ने शिकायत भी की लेकिन विद्युत अधिकारी पूरी तरह लापरवाह ही बने हुए हैं । मृतका के शरीर पर कुछ झुलसने के निशान से दिखाई दे रहे थे । इसलिए आशंका जताई जा रही है कि कहीं झूलते बिजली तारों की चपेट में तो नहीं आ गई जिससे उसकी मौत हो गई हो । वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही शायद मौत का असली कारण ज्ञात हो सके ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes