Uttar Pradesh news साभार : –
लखनऊ – ( द एंड टाइम्स न्यूज )
उत्तर प्रदेश में 2016 बैच के नायब तहसीलदारों की प्रोन्नति का रास्ता साफ़ हो गया है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस संबंध में याचिका को निस्तारित करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वो संबंधित याचिकाकर्ताओं के प्रमोशन पर विचार करे. इसी के साथ कोर्ट ने अपने 23 जनवरी 2024 को दिए उस आदेश को भी समाप्त कर दिया जिसमें 2016 बैच के नायब तहसीलदारों की प्रोन्नति पर अंतरिम रोक लगाई गई थी.
नायब तहसीलदारों के प्रमोशन के संबंध में याचिकाकर्ता आशुतोष पांडे और सिद्धांत पांडे समेत अन्य के द्वारा हाईकोर्ट में अर्जी दी गई थी, जिसपर न्यायमूर्ति आलोक माथुर की एकल पीठ ने सुनवाई की. इस दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील जेएन माथुर और एलपी मिश्रा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि याचियों ने 11 जनवरी 2016 के विज्ञापन के क्रम में भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की थी. लेकिन उनकी नियुक्ति पत्र में राज्य सरकार की ओर से देरी हुई. जिसकी वजह से उनका वरिष्ठता क्रम नीचे हो गया.
*तहसीलदारों के प्रमोशन का रास्ता साफ*
याचिकाकर्ताओं का वरिष्ठता क्रम नीचे होने की वजह से नवंबर 2023 को राजस्व परिषद द्वारा सरकार को जो प्रोन्नति की सूची दी गई थी उसमें उनका नाम नहीं आया. वहीं दूसरी तरफ सरकारी वकील कुलदीपपति त्रिपाठी की ओर से दलील दी गई कि राजस्व परिषद द्वारा सरकार को 17 अक्टूबर 2024 को प्रस्ताव भी भेजा गया. जिसके द्वारा तहसीलदार के पद पर प्रोन्नति की शर्तों को शिथिल करना है. यदि प्रस्ताव स्वीकार हो जाता है तो सभी याचियों की प्रोन्नति संभव होगी.
* अदालत में दोनों पक्षों के बकीलों ने रखा अपना – अपना पक्ष*
अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनते हुए इस प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लेने का भी आदेश सरकार को दिया है. कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार याचिकाकर्ताओं के प्रमोशन को लेकर विचार करे. कोर्ट के इस आदेश के बाद अब 2016 बैच के तहसीलदारों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है. वहीं कोर्ट ने इस संबंध में सरकार को जल्द फैसला लेने के भी निर्देश दिए हैं ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’
Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]
Oct