KAIMGANJ NEWS कायमगंज की खबरें एक नजर में

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

KAIMGANJ NEWS दुर्घटना में बाइक सवार घायल
कंपिल / कायमगंज
कोतवाली कायमगंज के गांव शम्भूनगला निवासी विकास एवं जनपद बदायूं के थाना उसैत निवासी शनी बाइक से अपनी रिश्तेदार में गए थे । वहां से वापस लौटते समय कंपिल – सिवारा मार्ग पर स्थित गांव नगला भूड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए । जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को कायमगंज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।
=
मारपीट में ग्रामीण घायल
कंपिल / कायमगंज
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी राजवीर ने थाने में दी लिखित तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि क उसका 5 बीघा खेत गांव दूँदेमई में है। जिस पर उसी गांव के निवासी 5 युवक अवैध कब्जा करना चाहते है। शुक्रवार देर शाम झूठे मुकदमा में फंसाने के लिए अपनी झोपड़ी मे आग लगाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस के आने पर आरोपी भाग गये। पुलिस के जाने के बाद दबंगो ने उसके भाई सर्वेद्र के साथ लात घूसो से मारपीट की है। पुलिस ने जाँच कर कार्यवाही का भरोसा दिया है।
=

अचानक हुई वृद्ध की मौत
कायमगंज –
शमसाबाद क्षेत्र के गांव नगला गोदाम निवासी वृद्ध मदनलाल की अचानक तबियत खराब हो गई । परिजन तुरंत सरकारी अस्पताल लाए । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया । रोते – बिलखते परिजन शव लेकर वापस घर चले गए ।

दुर्घटना में हुआ किशोर गंभीर घायल
कायमगंज –
कंपिल क्षेत्र के गांव मेदपुर निवासी शिव कुमार का 14 वर्षोय पुत्र आयुष दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों व 108 एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार जारी था ।

खाया जहर, हालत गंभीर
कायमगंज : –
कायमगंज क्षेत्र के गांव उलियापुर निवासी अनीता कश्यप ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ पदार्थ पी लिया। जानकारी होते ही घवराए परिजन सरकारी अस्पताल लाए । जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बता जहर पीडिता को ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने डा० राममनोहर लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिए रेफर कर दिया । चिकित्सक के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी ।

बालक को लगा विद्युत करंट, हुआ अचेत
कायमगंज . : –
नगर के पडोस में स्थित गांव मझोला निवासी मनोज कुमार के 12 वर्षीय पुत्र माधव को खेलते समय घर में विद्युत करंट लग गया । वह अचेत हो गया। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये। जहाँ उसे उपचार के बाद होश आ गया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes