Farrukhabad news नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन कर मनाया पराक्रम दिवस , बनाई मानव श्रृंखला

IMG 20250123 WA0262

Farrukhabad news -जोखिम से बचाव के लिए दिलाई कार्यक्रम अवसर पर सड़क दुर्घटना रोकने की शपथ

फर्रुखाबाद,
जिलाधिकारी फर्रुखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आज 23 जनवरी को स्वर्गीय ब्रह्म दत्त द्विवेदी स्टेडियम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस में जागरूकता लाए जाने हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई। कार्यकम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि अरविंद कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं पुष्प अर्पित किए । साथ ही अन्य जनपदीय अधिकारियों द्वारा भी नेताजी को नमन किया गया ।
इस अवसर पर स्टेडियम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि नेताजी अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प होकर कार्य करते थे और अपने कार्यों में सफल होते थे । , इसी प्रकार यदि हम सब सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए दृढ़ संकल्प होकर जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य करें तो अपने जनपद को दुर्घटनाओं से मुक्त बना सकते हैं । वर्ष 2024 में 390 सड़क दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है ।, अतः हमें सामूहिक प्रयास करते हुए दुर्घटनाओं को शून्य करना है ।
* उपस्थित सभी ने ली शपथ*
अपने संबोधन के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। सड़क सुरक्षा शपथ के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया। कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्रों को अल्पाहार एवं सड़क सुरक्षा साहित्य वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग मुरलीधर , एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवनींद्र कुमार, रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी आलोक बिहारी लाल शुक्ला, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के प्राचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर,जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर यादव आदि उपस्थित रहे।
= छात्र / छात्राओं ने बनाई मानव श्रंखला=
कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, महियसी महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, म्युनिसिपल इंटर कॉलेज,दुर्गा नारायण महाविद्यालय, पी डी महिला महाविद्यालय , जनता राष्ट्रीय इंटर कॉलेज तथा रखा बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ के 2150 छात्र-छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई । वहीं अतिरिक्त यूपी 12 बटालियन एनसीसी के कैडेट्स द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं कराई गई।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes