KAIMGANJ NEWS एसडीएम आदेश के बाद भी दबंगों ने खाली नहीं किया भूखण्ड

Picsart 25 01 24 07 56 26 625

KAIMGANJ NEWS -अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर कब्जा छुड़वाने की भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने की मांग
कायमगंज / ,फर्रुखाबाद ।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने उप जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक पत्र तहसील आकर सौंपा । जिसमें कहा है कि थाना क्षेत्र कंपिल के गांव माधवपुर मजरा बौरा निवासी उनके ही संगठन के पदाधिकारी शिवकुमार पुत्र जगन्नाथ की गांव स्थित भूमि काटा संख्या 10/44/1 कि कुल आरजी में से दो बीघा जमीन पर मुकेश पुत्र सियाराम तथा साहव आदि ने जबरदस्ती अवैध कब्जा कर लिया है । अवैध कब्जेदार उस जगह पर जानवरों को बांधने लगे तथा जानवरों के चारा खिलाने के लिए नांदें बना दी एवं वहीं पर झोपड़ी आदि डाली है । साथ ही इसी स्थान पर यह लोग घूड़ा कूड़ा भी इकट्ठा कर रहे हैं । विरोध करने पर अवैध कब्जेदार उसके खिलाफ झूठी शिकायत कर एससी एसटी के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देते हैं । पीड़ित का कहना है कि उसने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की थी । इसके बाद हल्का लेखपाल जांच करने पहुंचे । मौके की जांच रिपोर्ट उन्होंने एसडीएम को सौंप दी ।जिस पर उपजिलाधिकारी द्वारा राजस्व निरीक्षक तथा पुलिस बल की मदद से किया गया अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए थे । लेकिन इसके बाद यह मामला पूरी तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया गया । आज तक कब्जा हटाने के आदेश का पालन नहीं किया गया है । जिसके कारण अवैध कबजेदारों के हौसले बुलंद हो रहे हैं । सौंपे गए पत्र के साथ पूर्व पारित आदेश की प्रति संलग्न कर कहा गया है कि दबंगों के कब्जे से उसकी जमीन को कब्जा मुक्त कराते हुए इनके विरुद्ध उचित एवं आवश्यक कार्यवाही की जाए ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes