KAIMGANJ NEWS महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस को नमन कर साहित्यकारों ने मनाई जयंती

IMG 20250123 WA0197

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/ फर्रुखाबाद
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का उद्घोष करने वाले जंगे आजादी के नायक
महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विश्व बंधु परिषद द्वारा आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें विश्व का सबसे पराक्रमी क्रांतिकारी बताया । प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा रत्नेश ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस अग्नि धर्मा क्रांतिकारी थे ।उनकी आजाद हिंद फौज की अपूर्व कुर्बानियों के चर्चे हर एक की जुबान पर हैं । लेकिन दुर्भाग्य से इतिहास मौन है। शहीदों के अपमान से समूची कौम अभिशप्त हो जाती है। प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा नेताजी जैसे महान राष्ट्रवीर की मृत्यु से आज भी रहस्य का पर्दा नहीं उठा है, इससे ज्यादा राष्ट्रीय शर्म की बात और क्या हो सकती है? वर्तमान सरकार से इसकी अपेक्षा की जाती है। वी .एस .तिवारी ने कहा कि नेताजी संज्ञा नहीं विशेषण थे ।
महा क्रांति के समर में चमके ज्यों दिनमान।
हुआ न कोई विश्व में वीर सुभाष समान।। ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने अपने मुक्तक को प्रस्तुत करते हुए शहीदों को इस तरह याद किया : –
पाप अन्याय न सहन करते ,
जो पड़ोसी का दुख हरण
करते।
उनकी आराधना है सौ सौ गुनी ,
जो शहीदों को हैं नमन करते।।
युवा कवि अनुपम मिश्रा ने कहा
आजादी हमको मिली बिना खड़ग बिन ढाल।
सच में ऐसे झूठ की मिले न कहीं मिसाल।।
कहानीकार अंकित मिश्रा ने कहा कि नेताजी का रन घोष – तुम हमें खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा – का युवकों पर बड़ा असर हुआ ।
आजादी है मांगती वीरो तुमसे खून।
कुर्बानी का जग गया सुनकर घोष जुनून।।
पूर्व प्रधानाचार्य अहिवरन सिंह गौर ,संत गोपाल पाठक ,पूर्व प्रधानाचार्य आरके दुबे, डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ ,मनीष गौड़, विपिन पाठक ,सौरभ चतुर्वेदी, राकेश कुमार और शाहिद ने भीअपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र जैसे देशभक्त की प्रतिमाएं प्रत्येक नगर और ग्राम में लगवाई जाएं ।जिससे देश के युवा इजरायल के तरुणों की तरह आजादी का मूल्य समझने की प्रेरणा ले सकें। कार्यक्रम आयोजन से पूर्व सभी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर पुष्पहार एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रध्दापूर्वक नमन किया ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes