Farrukhabad news मेला रामनगरिया व्यवस्था हेतु गठित समितियों की जिलाधिकारी ने ली बैठक

Picsart 25 01 03 07 13 02 439

Farrukhabad news फर्रूखाबाद, ।
दूसरी काशी कहे जाने वाले गंगा के पावन पांचाल घाट पर हर वर्ष पूरी व्यवस्थाओं के साथ मेला रामनगरिया का आयोजन पूरी धार्मिक आस्था तथा पारंपरिक परिवेश में होता है l इसके लिए
जिलाधिकारी डॉ0वी0के0सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार परिसर फतेहगढ़ में मेला रामनगरिया में विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु गठित समितियों की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेले में आयोजित होने बाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समय सारिणी 07 जनवरी तक बनाकर जारी करें, अभी तक मनोरंजन क्षेत्र, टेंट व साइकिल स्टैंड की कोई निविदा प्राप्त नही हुई है, जिलाधिकारी द्वारा उक्त निविदाओं को दोबारा जारी करने के लिये निर्देशित किया गया, मेला क्षेत्र में बनाये गये अस्थाई शौचालयों में नियमित सफाई कराने,मेला क्षेत्र की साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी रखने, एम्बुलेंस की तत्काल तैनाती व पैंटून पुल के सुदृढ़ीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मेला व्यवस्थित ढंग से लगाया जाये व विकास प्रदर्शनी में लगने बाले स्टॉल पूरे समय लगे, जिला पूर्ति अधिकारी को मेला क्षेत्र में एल0 पी0 जी0 की आपूर्ति के लिये 02 एजेंसियों को नामित करने व पूर्ति निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के लिये निर्देशित किया गया।
अधिशासी अभियंता विद्युत, अग्निशमन अधिकारी, सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका,मेला मजिस्ट्रेट व मेला क्षेत्राधिकारी को सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने के लिये निर्देशित किया गया, विद्युत विभाग को मेला क्षेत्र में अपने अधिकारियों व कर्मचारियों की नियमित रूप से ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिये गये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र में फायर विग्रेड व पी0आर0वी0 की गाड़ी स्थाई रूप से लगाने व स्नान दिवसों पर अतिरिक्त महिला पुलिस की ड्यूटी लगाने के लिये निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट,जिला विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर,वरिष्ठ कोषाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सदर व संबंधिति अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 25 01 01 06 25 08 798

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes