KAIMGANJ NEWS गरीब ग्रामीण के घर लगी आग गृहस्थी सहित सभी सामान जलकर हुआ राख

Picsart 25 01 03 07 20 21 383

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
थाना कंपिल क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी शरीफ के घर में अचानक आग लग गई । हालांकि अभी तक आग कैसे लगी ज्ञात नहीं हो सका है । सर्द रात के अंधकार में लगी आग ने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया ।
गृह स्वामी तथा परिजनों ने आग लगी देखी तो मदद के लिए चीख पुकार की । अनहोनी की आशंका जैसी आवाज सुन गांव वाले दौड़ कर वहां पहुंचे । ग्रामीणों ने पानी, मिट्टी – बालू आदि उड़ेल कर आग को बुझाने की कोशिश की। लेकिन तब तक शरीफ के घर रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, चारपाई आदि सामान जलकर राख हो चुका था । अपनी तबाही का मंजर देख परिवार की महिलाएं बिलखने लगीं । हजारों का सामान यहां तक की प्रयोग में लाये जाने वाले कपड़े सहित सब कुछ भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ गया । पीडित शरीफ ने आग कांड की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी है।
=

धारदार हथियार से हमला कर किया महिला को घायल
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के गांव लटूर नगर में हमलावर ने धारदार हथियार से हमला कर महिला को लहूलुहान कर दिया । महिला के अनुसार उसे उसके परिवारीजनों ने ही टकोरा मार कर गंभीर रूप से घायल किया है।
इस गांव की निवासी श्यामादेवी को घायलवास्था में पुलिस मेडिकल परीक्षण व इलाज के लिए अस्पताल लेकर आई। जहां इलाज के दौरान घायल महिला के पति रामवीर ने बताया कि उसके ताऊ के लड़कों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की और सिर में टकोरा मार दिया। मामले की लिखित सूचना कार्रवाही हेतु पुलिस को दे दी गई है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 25 01 01 06 25 08 798

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes