KAIMGANJ NEWS -गदा हम भीम की अपनी भुजाओं में उठा लेंगे = तिरंगे के लिए दिल में बसा अरमान है इतना =
कायमगंज / फर्रुखाबाद
उद्योग व्यापार मण्डल कायमगंज के सौजन्य से एवं व्यापारी नेता संजय गुप्ता वा अमित सेठ के प्रयासों से नववर्ष के उपलक्ष्य में, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन स्थल सी. पी. गेस्ट हाउस में दूरस्थ क्षेत्रों से आये ख्यातिलब्ध कवियों एवं शायरों ने अपनी-अपनी रचनाओं से ऐसा समां बाँधा कि श्रोतागण देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर ही जमे रहे । भोपाल से आयी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अनुसपन ने रचना प्रस्तुत कर कहा कि :-
*ओढ़कर स्वप्न सारा शहर सो गया*
*राह पापा की तकतीं रहीं बेटियाँ*
*अब की तनख्वाह पे ये चीज लाना हमें*
*कहते-कहते झिझकती रहीं बेटियाँ*
मैनपुरी के कस्बा घिरोर से आये सतीश मधुप ने लोगों में जोश भरते हुए देश भक्ति की आबाज दी कि :-
*बसे जो आस्तीनों में,उन्हें बाहर निकलेंगे।*
*गदा हम भीम की अपनी,भुजाओं में उठा लेंगे।*
*तिरंगे के लिए दिल में,रखा सम्मान है इतना,*
*तिरंगा फाड़ने वाले,की जंघा फाड़ डालेंगे।।*
हाथरस से आये वीर रस के कवि राणा मुनिप्रताप ने- कुछ इस तरह से पढ़ा –
*झूठा प्रचार झूठा प्रसार झूठा गुणगान नहीं करते*
*हम देशभक्त हैं देशद्रोहियों का सम्मान नही करते।*
रचना प्रस्तुत कर दाद पाई ।
देवेश दीक्षित ने, कविता पाठ कर कहा =
*कैंचियों के दौर में कतरन लिए बैठे रहे*,
*नीम की थी माँग हम चंदन लिए बैठे रहे,*
*बिक गए सबके मुखौटे मन मुताबिक दाम में*,
*हम सरे बाज़ार बस दरपन लिए बैठे रहे*,
सुनाकर लोगों को वर्तमान स्थिति का आभास कराया ।
इंदौर से आयी हंसमुख ख्यातिलब्ध कवियत्री भुवन मोहिनी का चुटीला अंदाज श्रोताओं ने बहुत पसंद किया – उन्होंने कविता द्वारा बहाने पर व्यंग कर पढ़ा कि –
*हम नीलाम हुए घर को ठिकाना नहीं बनाते हम, साफ-साफ कहते है, बहाना नहीं बनाते,*
नगर कायमगंज के मशहूर गीतकार पवन बाथम ने अपने अंदाज में रचना प्रस्तुत कर कहा : –
*तेरे आने का भान होता है*
*खुशनुमा आसमान होता है*
*तुम अकेले में ना मिलो हमसे*
*दिल बड़ा बेईमान होता है*
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य योगेश चंद्र तिवारी ने की संचालन सतीश मधुप ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, शरद गंगवार, रश्मि दुबे, डॉ. विकास शर्मा, अरुण दुबे, पुखराज डागा, राजेश अग्निहोत्री, आसिफ मंसूरी, पवन गुप्ता, जितेंद्र रस्तोगी, अतुल गुप्ता सहित अनेक संभ्रान्त जन उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct