KAIMGANJ NEWS अश्लील हरकतें करने वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित बच्ची के परिजनों ने कोतवाली गेट पर दिया धरना

Picsart 24 10 27 18 21 57 464

KAIMGANJ NEWS – धरना प्रदर्शन के बाद होश में आई कोतवाली पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज – तब जाकर खत्म हुआ धरना प्रदर्शन
कायमगंज फर्रुखाबाद 27 अक्टूबर 2024
बीते दिन 25 अक्टूबर को नगर के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी राकेश अग्रवाल ने उसके घर के बाहर आवाज लगाकर उसकी 9 वर्षीय नाबालिक बेटी को बुला लिया । महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ करते हुए उसके नाजुक तथा गुप्तांगों को छुआ ।भयभीत बेटी ने घटना की जानकारी घर आकर दी । हम लोगों ने मामले की शिकायत लिखित रूप से कोतवाली पुलिस को देकर कार्यवाही की गुहार लगाई थी ।लेकिन पुलिस ने इतने गंभीर प्रकरण को भी हल्के में लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की । न्याय ना मिलने पर पीड़ित परिवार की महिलाएं अपने वार्ड की महिला सभासद के साथ हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिकाएं लेकर कोतवाली गेट पर पहुंच गई । उनकी पट्टिकाओं पर लिखा था -मुझे न्याय दो – छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जल्द कार्रवाई करो – नहीं मिला न्याय तो पूरा परिवार आत्म हत्या कर लेगा । महिलाओं का धरना प्रदर्शन कोतवाली गेट के सामने काफी देर तक जोरदार नारेबाजी के साथ जारी रहा । जिस समय महिलाएं न्याय के लिए गेट पर धरना प्रदर्शन कर रही थीं । उस समय इस व्यस्त मार्ग पर आने जाने बालों के वहां रुकने से काफी भीड़ जमा हो रही थी । महिलाओं के धरना प्रदर्शन की जानकारी पूरे नगर में तेजी से फैल गई । हर जगह पुलिस की निष्क्रियता पर सवालिया निशान लगाते हुए लोग आलोचना करने लगे । किसी तरह इस प्रकरण की जानकारी संभवत सक्षम अधिकारियों को हो गई । शायद उन्हीं के दबाव और निर्देश पर पीड़ित किशोरी की मां द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया । मुकदमा दर्ज होने के बाद जल्द गिरफ्तारी तथा आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन मिलने के बाद महिलाओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes