Farrukhabad news फर्रुखाबाद का लाल सैनिक , कुलगाम में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त . होने से हुआ शहीद वहीं मेजर सहित 13 सैनिक हुए घायल.

Picsart 24 10 27 12 56 50 258

Farrukhabad news- बिलखती मां बोली चला गया मेरा सपूत लाड़ला – परिवार को ढांढस बंधाने प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे शहीद के घर
फर्रुखाबाद -27 अक्टूबर024
जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्दाबाद क्षेत्र के गांव लुकुटपुरा निवासी 25 बर्षीय जीतकुमार राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे।इस समय वह कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र में अपनी सैनिक यूनिट के साथ ड्यूटी पर थे। घटना उस समय हुई जब जीत कुमार सेना का रसद पहुंचाकर वापस लौट रहे थे । उसी समय ट्रक फिसलकर खाई में जा गिरा । जिसमें सेना ट्रक चालक जीतकुमार की दुःखद मौत के साथ ही मेजर सहित उनके साथी 13 सैनिक घायल हो गए । जीत कुमार बर्ष 2015 में एएससी कोर 3 एमटी ड्राइवर पद पर भर्ती हुए थे । इसलिए वे ड्यूटी पर, ट्रक चलाते थे। परिजनों ने बताया कि अभी नौ दिन पहले ही छुट्टी पूरी होने पर अपने गांव लुकुटपुरा से वापस अपनी ड्यूटी पर गए थे । जीत कुमार विवाहित थे । उनकी शादी इसी जिले में थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव बेहटा की निवासी सरिता के साथ बर्ष 2007 में हुई थी । मौत की सूचना मिलने पर बिलखती शहीद की पत्नी सरिता कह रहीं थीं कि वे 17 अक्टूबर को ही 45 दिन की छुट्टी बिताकर वापस गए थे । क्या मालूम था कि वे अब हमेशा के लिए ही साथ छोड़ जायेंगे । उधर शहीद की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है । मां वदहवास जैसी हालत में बार-बार अपने बेटे को बुलाने के लिए पुकार लगातीं हुई कहतीं कि उनका सपूत लाडला चला गया। क्या अब फिर कभी वापस आयेगा । परिवार में मचे हाहाकार तथा करुण क्रंदन से वहां मौजूद सभी की आंखों से आंसू निकल रहे थे । जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी एवं सीओ मोहम्दाबाद शहीद के गांव पहुंच गए । जहां उन्होंने शहीद जवान के पिता सुरेन्द्र कुमार से बात कर उन्हें तथा बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाते हुए सांत्वना देने का भरसक प्रयास किया । पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को सेना के अधिकारी का फोन आया था। तब पता चला कि आज बेटे का शव आएगा। शहीद चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उनसे छोटे उनके भाई विमलेश, शैलेश कमलेश तीनों घर पर ही खेती वाडी का काम करते हैं । वहीं शहीद की मां गंगा देवी गृहणी हैं। शहीद अपने पीछे विलखती पत्नी सरिता एवं दो अवोध बच्चों को छोड़कर चिरनिद्रा में लीन हो गए ।बच्चों में दिव्यांशु 12 वर्ष कक्षा 5 तथा अंकुल 6 वर्ष कक्षा 1 के छात्र हैं ।
* घटना के सम्बंध में अधिकारिक जानकारी *
अधिकारियों द्वारा शहीद के परिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, एक सेना का वाहन पलट गया ।, जिससे एक जवान की जान चली गई और 13 अन्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया ।, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
श्रीनगर स्थित चिनार क्रॉप्स ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि 25 अक्टूबर की रात को कुलगाम जिले में एक सेना का वाहन फिसलकर पलट गया। दुखद रूप से, एक जवान की जान चली गई, जबकि कुछ सैनिक घायल हुए और उन्हें तुरंत चिकित्सा देखभाल के लिए बाहर निकाला गया। उपचार के दौरान सभी घायल सैनिकों की हालत स्थिर हैं।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

Picsart 24 10 05 15 01 04 449

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes