KAIMGANJ NEWS आरबीएसके टीम की गाड़ी में घुसे बंदर कागजजात फाडे बर्बाद की दवाइयाँ

IMG 20240909 WA0089

KAIMGANJ NEWS – गाड़ी सीएचसी परिसर में खड़ी थी – बंदरों के घुसने पर सारा दोष अस्पताल अधीक्षक ने गाडी चालक पर मढ़ा
– कायमगंज / फर्रुखाबाद
आरबीएसके टीम में लगी गाड़ी सीएचसी परिसर में खडी थी। गाड़ी की खिडकी खुली थी। बंदर गाडी के अन्दर घुस गए। बंदरो ने दवाई नष्ट कर दी और पपत्र फाड़ दिए। अधीक्षक बोले ड्राइवर गाडी का निजी प्रयोग कर रहा था।
सोमवार को आरबीएसके टीम में लगी एक गाड़ी सीएचसी में खड़ी थी। गाड़ी की खिड़की खुली थी। तभी गाड़ी के अन्दर बंदर घुस गए। बंदरो ने गाड़ी के अन्दर रखे पप्रत्रों को फाड़ दिया। गाड़ी के अन्दर रखी दवाओं व सीरप को भी बंदरों ने नष्ट कर दिया। बन्दर सीपर व दवाईयों को खोलकर पीने लगे। इसे देख कर सीएचसी में हड़कंप मच गया। लोगों ने जैसे तैसे बंदरो को भगाया। सूचना अधीक्षक डॉ. शोभित की दी गई। अधीक्षक ने फौरन मौके पर फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी भेजा। उन्होने मौके पर पहुंच कर जांच की। तो देखा गाडी के शीशे खुले हुए थे। गाड़ी के अन्दर रखी हुई दवाईया व सीरप फैले हुए पडे थे। कुछ सीरप व दंवाईया सडक पर फैली थी तो कुछ गाडी की छत व कुछ स्टोर की छत पर फैली हुई थी। मौके पर पहुंचे ड्राइवर राकेश ने बताया कि वह घर के मरीज को सीएचसी लेकर आया था। किसी तरह गाडी का शीशा खुला रहा गया। उसका कहना था कि आज गाडी टीम के साथ सिवारा गांव में दवाई वितरण करने गई थी। अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया में ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है। ड्राइव सीएचसी में लगी गाड़ी का निजी प्रयोग कर रहा था। जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes