KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद
कायमगंज तहसील रोड़ पर जाम में घंटो एंबुलेस फसी रही। एंबुलेस में मरीज घंटो तडपते रहे। जाम का मुख्य कारण कि ना तो लोग ट्रैफिक नियम का पालन करते हैं और ना हीं जिम्मेदार कभी इस पर ध्यान देते हैं । वस इसी कमी व अनदेखी से हर रोज घंटो जाम लगा रहता है।
नगर में स्थित सीएचसी के बाहर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी। जाम की वजह से रेफर मरीजों को ले जाने वाली व मरीजों को सीएचसी लाने वाली एंबुलेस घंटो जाम में फसी रहती है। जिससे मरीजों व उनके साथ आए तीमारदारों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस रोड़ पर सीविल कोर्ट, तहसील व अस्पताल है जिसकी वजह से यह रोड़ काफी व्यस्त रहता है। यह रोड़ सकरा भी है। रोड़ के किनारे खडे आढे तिरछे वाहन, अतिक्रमण जाम की मुख्य कारण है। वहीं जल्दी निकाले की होड़ में लोग सड़क नियम भूल जाते है और दूसरी और निकलने की जगह नहीं बची रहती है। चालक अपनी साइड में नहीं रहते जिससे जाम देर तक लगा रहता है। जाम लग जाने की स्थिति में बाइक व साइकिल सवार अपनी साइड से हटकर जल्दी आगे बढ़ने के चक्कर में दाहिनी ओर आ जाते हैं। जिससे सामने से आ रहे वाहन को रास्ता बंद हो जाता है। चूंकि हर जगह पुलिस होती नहीं। इसलिए देर तक जाम लगा रहता है। सोमवार को तहसील रोड़ पर तीन एंबुलेस घंटो जाम में फसी रही। जाम में फसी दो एंबुलेस सीएचसी से मरीज को लेकर लोहिया अस्पताल लेकर जा रही थी। जबकि एक एंबुलेस से मरीज को उपचार के लिए यहां सीएचसी लाया जा रहा था।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
।
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट
Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]
Apr
DELHI NEWS
Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता
Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]
Apr
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई
Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]
Apr