KAIMGANJ NEWS मोबाइल पर पत्नी से हुई कहासुनी से खिन्न युवक ने काटा अपना हाथ लगा ली फांसी,मौत

Picsart 24 08 21 22 13 27 499

KAIMGANJ NEWS मृतक की 3 माह पहले ही हुई थी शादी – तीन बहिनों का था मृतक अकेला भाई – मौत से परिवार में छाया मातम मां सहित सभी परिजन रो – रो कर हो रहे बेहाल
कायमगंज / फर्रुखाबाद21 अगस्त
क्षेत्र के गांव अताईपुर कोहना निवासी नरेश चंद राठौर के22 बर्षीय इकलौते बेटे सुमित राठौर का शव उसके कमरे में साड़ी से फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया । यह दुःखद नजारा देख घबराए परिजनों के होश उड़ गए । बताया गया कि रात को मायके गई पत्नी से मोबाइल पर तीखा विवाद हुआ । खिन्न हो सुमित ने पहले अपना हाथ काटा और इसके बाद कमरे में साडी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गया । फांसी से उतारकर परिजन सीएचसी कायमगंज लाए । जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना परिजनों ने मृतक की ससुराल फर्रुखाबाद के चांदपुर में पत्नी को दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी 3 माह पहले हुई थी। 15 दिन पहले पत्नी मायके गई थी। रात में मोबाइल पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद उसने किसी धारदार चीज से हाथ काट लिया। उसके बाद फांसी लगा ली। फांसी से उतार कर अस्पताल लाये थे । मृतक तीन बहनों में अकेला था। बेटे की मौत पर मां शीला देवी, पिता नरेश चंद्र, बहन पूनम, नव्या, दिव्या का रो-रो कर बुरा हाल था। इधर पूरी रात शव अस्पताल में ही ससुराल वालों के आने के इंतजार में रखा रहा। बुधवार की सुबह पौने नौ बजे उसकी पत्नी शिवानी व सास ससुर अस्पताल पहुंचे । जहां ससुराल वाले दहेज के सामान को लेकर विवाद करने लगे। दोनो पक्षों में विवाद बढ़ गया। जमकर नोकझोक हुई। आपस में धक्का मुक्की होने लगी। विवाद को वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह शांत कराया। इसी बीच मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी मौके पर पहुंचे और चोटों के निशान देखे तथा साक्ष्य के लिए उसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी कराई । गले में पड चुके फांसी के फंदे वाले निशान को देखा । वहां मौजूद दोनों पक्षों से जानकारी ले । पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes