KAIMGANJ NEWS कस्बा पुलिस चौकी के पास वकीलों के चेम्बर से चोरों ने चुराया लाखों का सामान

Picsart 24 08 21 21 47 00 758

KAIMGANJ NEWS – बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच चोरों द्वारा की गई चेम्बरों से चोरी प्रकरण से वकीलों में जबरदस्त आक्रोश

कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अगस्त
कस्बा चौकी से सटे तहसील परिसर में स्थित अधिवक्ता चेम्बर से चोरों ने लाखों का सामान बेखौफ भरे अंदाज में चुरा लिया । इससे वकीलों में भारी रोष व्याप्त हो गया है । मामले की पुलिस को तहरीर दी गई है।
नगर में लगातार चोर पुलिस को चुनौती दे रहे है। अभी हाल ही में जवारहगंज सब्जी मंडी स्थित परचून दुकानदार महमूद की दुकान से चोरो ने ग्रांइडर मशीन से शटर कर लाखों का सामान चुरा लिया था। हालांकि पुलिस ने मुकद्मा दर्ज किया ।लेकिन अभी तक पुलिस चोरों के नजदीक तक नहीं पहुंच पाई है। इसके बाद चोरों ने नगर के पाठक मोहल्ला निवासी अभिषेक दुबे की घर के बाहर खडी बाइक चोरी कर ली। शातिर चोरों का बाइक चोरी करते वीडियों सीसीटीवी फुटेज में साफ – साफ कैद है । चोरों ने एक बार फिर पुलिस के नाक के नीचे चौकी के समीप तहसील परिसर में घुसकर वकीलों के चौंबरों के ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर लिया है। तहसील के वकील नीरज पांडेय की एक कुर्सी व सीलिंग फैन, उमैर खां की एक कुर्सी व टेबिल फैन समीर खां का टेबिल फैन, संजीव कुमार का इर्न्वेटर व बैटरी, महिमाचंद्र स्टांप बेंडर का तीन लेजर प्रिंटर, धर्मेद्र का ई स्टाम्पिंग लेजर प्रिंटर, एक लैपटाप, एक इर्न्वेटर, दो बैटरी, विनीत सक्सेना एडवोकेट की तीन हजार रुपए की नोटिरी टिकट की तीन शीट चोरी कर ले गए। तहसील के अंदर चोरी की सूचना पर सभी स्तब्ध रह गए। वकीलों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार अनवर हुसैन मौके पर पहुंचे और एसडीएम को सूचना दी। वकीलों इकट्ठा होकर कस्बा चौकी पहुंचे। जहां संयुक्त रूप से एक तहरीर पुलिस को दी। वकीलों का कहना है कि जब चौकी के पास तहसील के अंदर ही जगह सुरक्षित नहीं है तो आम जगह का क्या हाल होगा। इसमें पुलिस की ढिलाई है। पुलिस गश्त पर सवालिया निशान है। उन्होंने कहा पुलिस ने अब तक नगर में हुई कई चोरियों का खुलासा तक नहीं किया गया। बार एसोशिएसन के सचिव अवनीश कुमार गंगवार ने बताया कि गुरुवार को तहसील बार एसोशिएसन एसडीएम को ज्ञापन देगा, जिसमें पुलिस को खुलासे के लिए तीन दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन सहित आंदोलन किया जाएगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes