KAIMGANJ NEWS नाले में पड़ा मिला स्टांप बेंडर का शव

Picsart 24 08 05 22 38 05 213

KAIMGANJ NEWS – मृतक जिला मैनपुरी का मूल निवासी है , जबकि परिवार सहित कायमगंज के मोहल्ला बजरिया रामलाल में किराए के मकान में रहता था

कायमगंज /फर्रुखाबाद 5 अगस्त 2024
गश्ती पुलिस को एक युवक का औंधे मुंह नाले में पड़ा शव मिला । जिसकी शिनाख्त मैनपुरी जनपद के मूलनिवासी अलंकृत पाण्डेय – स्टांप बेंडर – हाल निवास मोहल्ला बजरिया रामलाल कायमगंज के रूप में हुई है । बरामद शब का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया । घटनाक्रम में बताया गया कि रविवार की देर रात पुलिस गश्त पर थी। जहां पुलगालिब से छपट्टी जाने वाले नाले की मोड़ के पास एक बाइक खड़ी थी । उसकी लाइट जल रही थी। बाइक की जलती लाइट देखकर पुलिस को शक हुआ। उसने नाले की पुलिया की तरफ जाकर देखा तो करीब 26 वर्षीय एक युवक औधे मुंह पड़ा था।
पुलिस ने तुरन्त उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इस पर कस्बा चौकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस युवक को ई -रिक्शा से सीएचसी लाई। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने युवक के जेब की तलाशी ली । जिसमें मोबाइल व प्रपत्र से प्राप्त पते पर परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त अलंकृत पांडेय के रुप में हुई। जवान बेटे का शव देख कर मां निशा पांडेय, भाई सामर्थ पांडेय व अन्य परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने घटना में किसी साज़िश की आशंका जताई है । उनका कहना था कि उसका बेटा तहसील में स्टाम्प बेंडर था। वह मूल रूप से जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव अलीपुरखेड़ा के रहने वाले है। यहां बजरिया रामलाल में एक मकान में किराए पर रहता था। उसकी मां परिषदीय विद्यालय जनपद एटा के राजा का रामपुर में शिक्षिका है। पिता का पहले ही निधन हो चुका है। एक बड़ी बहन है। उसकी शादी हो चुकी है । पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद किसी हद तक स्थिति के बारे में जानकारी हो सकती है ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes