दुष्कर्म पीड़िता हुई घर से गायब, मां ने जताई हत्या की आशंका

1644411219871

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2022
नगर कायमगंज के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। वही युवती 5 फरवरी को अचानक घर से गायब हो गई। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने पीडि़ता की दो सहेलियों सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लडक़ी की मां ने बेटी की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाली नाबालिग लडक़ी को बगिया सोहनलाल निवासी गणेश मिश्रा ने बहाने से अपने घर में बुलाया था। जहां गणेश,व प्रेमनगर गांव के अजय बाथम और कूंचा मोहल्ले के रोहित कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
इधर पांच फरवरी को सामूहिक दुष्कर्म पीडि़त लडक़ी लापता हो गई। लडक़ी की मां ने बताया कि आरोपियों के परिजनों ने समझौता करने का दबाव बनाया था। उनके इनकार करने पर पांच फरवरी को आरोपियों के साथी निखिल शाक्य ने पीडि़त लडक़ी की दो सहेलियों की मदद से उसे बहलाकर कहीं गायब कर दिया। लडक़ी की मां ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मां की तहरीर पर सुभानपुर गांव के निखिल शाक्य तथा लालबाग गांव की रोशी खान एवं ट्रांसपोर्ट चौराहा निवासी आरोही के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की सत्यता जानने के लिए आरोपियों से जल्द से जल्द पूछताछ की जाएगी।

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news श्रद्धा की राह पर फर्रुखाबाद: सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए 10 श्रद्धालु रवाना, भक्ति भाव से गूंजा कलेक्ट्रेट

Farrukhabad news फर्रुखाबाद, 19 अप्रैल 2026 जनपद में रविवार को आस्था, उत्साह और आध्यात्मिक ऊर्जा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बढ़ती चोरियों पर सख्ती की मांग, व्यापारियों ने नए इंस्पेक्टर का किया स्वागत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद। नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS परशुराम जयंती पर गूंजा विचार मंथन, वक्ताओं ने बताया—‘तेजस्वी संत और अद्वितीय योद्धा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। विश्व बंधु परिषद के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती के[...]

DELHI NEWS

Delhi news ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव: होर्मुज में संकट, लेबनान में हमले—दुनिया में बढ़ी चिंता

Delhi news नई दिल्ली :-” द एंड टाइम्स न्यूज” मुख्य ख़बरें !- दि०19 /4 /2026[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार का कहर: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट के पास एक भीषण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, छह परिवारों की दुनिया राख: इकलहरा में मचा कोहराम, लाखों की संपत्ति स्वाहा

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/कंपिल (फर्रुखाबाद)। शनिवार सुबह इकलहरा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS संपूर्ण समाधान दिवस बना ‘जमीन विवादों’ का अखाड़ा: 104 शिकायतों में सिर्फ 8 का निस्तारण, मेड़ तोड़ कब्जे के आरोपों की भरमार

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार जमीन कब्जा,[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गैंगस्टर पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 12 लाख से ज्यादा की संपत्ति कुर्क, गांव में डुगडुगी पिटवाकर की कार्रवाई

Farrukhabad news शमशाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes