हिंदू जागरण मंच ने किया बुध्दि शुद्धि यज्ञ, जताया कड़ा विरोध

Picsart 22 02 09 18 14 32 112

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 9 फरवरी 2022
विधानसभा चुनाव की सरगर्मी पूरे जोर पर है ।ऐसे में जगह -जगह पार्टियां अपने चुनाव प्रचार के लिए तथा चुनाव संचालन के लिए कार्यालयों का उद्घाटन कर रही हैं। ऐसा ही अवसर था जब समाजवादी पार्टी चुनाव कार्यालय का शुभारंभ मोहम्मदाबाद कस्बे में किया जा रहा था। जहां पहुंचे सपा के पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू से वहां मौजूद तमाम किसानों ने आवारा अन्ना पशुओं की समस्या का मामला उठाया। किसानों का कहना था कि रात -रात भर जागकर उन्हें अपनी फसलों की रखवाली करना पड़ रही है। जैसी चर्चाएं चल रही थी। उसी बीच में पूर्व सांसद मनु बाबू ने कहा कि हर सड़क मार्ग पर भी अन्ना पशुओं के झुंड दिखाई दे रहे हैं ।इनकी उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या बन गई है । शायद जैसा और कुछ भी कहा होगा । जिसे हिंदू जागरण मंच ने गंभीरता से लेते हुए आरोप लगाया की पूर्व सांसद ने निराश्रित घूम रहे गोवंश के लिए कटर चलाकर समस्या का समाधान करने की बात कही है। जिससे आक्रोशित हिंदू जागरण मंच के कानपुर विभागाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना तथा उनके अन्य साथियों ने आज कायमगंज मोहल्ला जवाहरगंज स्थित हिजाम कार्यालय पर पूर्व सांसद के लिए बुद्धि शुद्वि हवन किया। हिंदू जागरण मंच ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि गाय को हिंदू धर्मावलंबी माता मानते हैं। जन्म के समय मां से पहले और उसके साथ भी गाय का दूध ही पीते हैं। उनका कहना है की पूर्व सांसद ने गायों पर कटर चलाने की बात कहकर हिंदुओं को अपमानित करने का कार्य किया है। जिसकी हिंदू जागरण मंच कड़ी निंदा करता है। इस संबंध में जब सपा चुनाव कार्यालय मोहम्मदाबाद प्रभारी से पूछा गया तो उनका कहना था की पूर्व सांसद ने ऐसी कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की जिससे किसी भी धर्म के मानने वालों को ठेस पहुंचे । उनका कहना था कि चुनाव के समय सांप्रदायिक मानसिकता वाले इसी तरह के बहाने ढूंढ कर हमेशा से धार्मिक भावनाएं उभारने का प्रयास करते हैं। इसके बावजूद भी हिंदू जागरण मंच अपनी बात पर अडिग रहते हुए खुला आरोप लगाकर पूर्व सांसद के द्वारा कई गई बात की आलोचना कर रहा है।

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में GST की ताबड़तोड़ छापेमारी: तंबाकू के दो गोदामों से 25 हजार किलो माल ‘गायब’, कारोबारियों में मचा हड़कंप!

KAIMGANJ NEWS –​अताईपुर में तीन गाड़ियों से पहुंची SIB इटावा की टीम; कागजों में दर्ज[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes