लखनऊ। 10 फरवरी मऊ जिले की सदर विधानसभा से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं। सपा गठबंधन में शामिल ओमप्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने मुख्तार अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।मुख्तार का नामांकन फार्म भरने के लिए कोर्ट से इजाजत मांगी गई है। इस बात की जानकारी उस समय हुई जब मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने कोर्ट को एक प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें यह बताया गया है कि मुख्तार अंसारी इसबार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से अपना पर्चा दाखिल करेंगे।कोरोना के देखते हुए इस समय जेल में मुलाकात पर रोक लगी हुई है। इसी को देखते हुए विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट में अर्जी दी गई है। अर्जी में कहा गया है कि नामांकन फार्म भरने के लिए मुख्तार से मिलना जरूरी है। ऐसे में उनके अधिवक्ता, प्रस्तावकों, नोटरी अधिवक्ता और फोटोग्राफरों की मुलाकात की अनुमति मांगी गई है। मंगलवार को दायर की गई अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन हड़ताल के कारण अब गुरुवार को होगी। वहीं पार्टी के महासचिव और ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की तरफ से मुख्तार अंसारी के लिए अधिकृत पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेज दिये गए हैं। मऊ सदर विधानसभा लंबे अरसे से मुख्तार अंसारी का अभेद्य दुर्ग रही है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर मुख्तार यहां जीत का परचम लहराया था। भारतीय जनता पार्टी ने भी यहां से अभी अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।सुभासपा और समाजवादी पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशियों का नाम नहीं दिया गया है। बसपा ने इस बार प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को प्रभारी बनाने के साथ ही प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने माधवेन्द्र बहादुर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
ब्योरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct