KAIMGANJ NEWS चिकित्सा वायु प्रदूषण एवं बिजली में सुधार की मांग

Picsart 24 05 30 19 35 57 970

Kaimganj news- तंबाकू की छनाई बिना प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र के होने से बढ़ रहीं बीमारियां, वहीं थोक व्यापारियों द्वारा की जा रही जमाखोरी से खाद्य पदार्थों पर बढ़ रही महंगाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद30 मई2024
भारतीय कृषक एशोसिएशन की मोहल्ला जवाहरगंज स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में किसान नेताओं ने कहा कि नगर के चिकित्सक मरीजों की खुद जांच नहीं करते । जिससे उपचार भी सही नहीं मिल पा रहा है । वही कायमगंज सरकारी अस्पताल के डॉक्टर जांच पर दवा तो पर्याप्त लिखते हैं। लेकिन प्राइवेट रूप से जांच कराने पर इन पर भी कार्रवाई होनी चाहिए । साथ ही उन्होंने फर्जी अस्पतालों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की । किसान नेताओं ने कहा कि नगर में तंबाकू व्यवसाई जन सामान्य के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं । बिना प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र के ही तंबाकू की छनाई से यहां के लोग खांसी टीवी कैंसर सांस आदि के मरीज बनते जा रहे हैं । वायु प्रदूषण बढ़ता जा रहा है ।रोक लगाई जाए । वहीं उन्होंने कहा कि गंगा नदी के किनारे किसानों की जमीन की लेखपालों द्वारा गलत पैमाइश की जा रही है । उसी जमीन पर वन विभाग वृक्षारोपण कर रहा है । किसानों की भूमि को बचाया जाए । वहीं उन्होंने दाल जैसी खाद्य वस्तुओं की बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए थोक व्यापारियों की जमाखोरी पर अंकुश लगाने – शमशाबाद विद्युत लीडर से प्रातः 6:00 बजे तक किसानों को विद्युत उपलब्ध कराने एवं सीएचसी के सरकारी आवासों से अवैध कब्जा हटवाकर नई नियुक्ति पर आने वालों को वही आवास उपलब्ध कराने की मांग की है । उनका कहना है कि इन मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई । तो उनका संगठन 4 जून के तुरंत बाद आंदोलन को बाध्य होगा । बैठक में संगठन के प्रदेश सचिव प्रताप सिंह गंगवार – अमित शुक्ला – मुन्नालाल सक्सेना – रागिव हुसैन खां – विनीत कुमार – रामवीर सिंह – महिपाल सिंह राजपूत – जसवंत सिंह – विजय सिंह – अतुल -कुलवंत – रक्षपाल आदि किसान नेता मौजूद रहे ।

व्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes