KAIMGANJ NEWS विद्युत आपूर्ति क्षमता विस्तार के लिए सब स्टेशन रूटौल पर लाया गया 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर

IMG 20240514 120350

Kaimganj news-ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर सेट करने के कारण नगर की विद्युत आपूर्ति दिन बुधवार को प्रातः 8:00 बजे से सायं काल 8:00 बजे तक रहेगी बंद
कायमगंज /फर्रुखाबाद 14 मई 2024
कायमगंज नगर की विद्युत आपूर्ति के लिए अब तक रूटौल विद्युत सब स्टेशन पर केवल 8 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा था । जिसके कारण ट्रिपिंग सहित ओवरलोडिंग की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहते थे । उपभोक्ताओं ने सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के साथ ही आपूर्ति में सुधार की मांग की थी । लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद आगरा से आज 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर रुटौल आ गया । ट्रांसफार्मर आने के तुरंत बाद एसडीओ विद्युत शमीम अंसारी ने लाइनमैन के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया । इसी के साथ उन्होंने क्रेन द्वारा ट्रांसफार्मर को ट्रक से उतरवाने की व्यवस्था की । एसडीओ विद्युत के अनुसार इस ट्रांसफार्मर को उचित स्थान पर सेट करने के लिए बुधवार 8:00 बजे प्रातः से काम शुरू होगा और यह काम शाम 8:00 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि सेटिंग के समय नगर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी । ट्रांसफार्मर लगने के तुरंत बाद आपूर्ति नगर के चारों फील्डरों पर बहाल कर दी जाएगी l
इनसेट : –
व्यवस्था सुधार के लिए ढाई सौ केवीए के 29 और ट्रांसफार्मर मिले
कायमगंज 14 मई
पूरे नगर क्षेत्र कायमगंज में उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति देने के लिए अब तक 100 केवीए क्षमता वाले 29 ट्रांसफार्मर प्रयोग में ले जा रहे थे ।लेकिन लोड अधिक होने के कारण 100 केवीए क्षमता वाले ट्रांसफार्मर सही ढंग से आपूर्ति के लिए उपयुक्त साबित नहीं हो रहे थे । एसडीओ के अनुसार अब इसके स्थान पर ढाई सौ केवीए क्षमता के 29 नए ट्रांसफार्मर भी प्राप्त हो गए हैं । इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए भी 250 केवीए के 61 नए ट्रांसफार्मर आ गए हैं । एसडीओ विद्युत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र कंपिल -बरझाला तथा कायमगंज फीडर की भी आपूर्ति क्षमता बढ़ाई जाएगी । जरूरत को देखते हुए इसके लिए भी 10 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर अभी और आएंगे । इन्हें उन फीडरों पर लगाया जाएगा । जहां अब तक 5 केवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं । एसडीओ विद्युत श्री अंसारी ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि विभाग उनकी सुविधाओं के लिए लगातार प्रयास कर रहा है । इसलिए उपभोक्ताओं को चाहिए कि बिजली का बिल समय के अंतर्गत ही जमा करते रहें ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes