KAIMGANJ NEWS ट्रांसफार्मर रखने वाले चबूतरे के निर्माण में ठेकेदार प्रयोग कर रहा है घटिया किस्म की सेम ईट

Picsart 24 05 14 21 49 20 456

Kaimganj news कायमगंज फर्रुखाबाद 14 मई

विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए जो ट्रांसफार्मर प्राप्त हुए हैं ।उनका चबूतरा निर्माण का कार्य ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है । लेकिन अपनी पहुंच के चलते ठेकेदार निर्माण कार्य के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए चबूतरा निर्माण में अव्वल की जगह घटिया किस्म की सेम ईटों का प्रयोग कर रहा है । इसी के साथ ठेकेदार ने अपनी मनमानी और उदासीनता का भी बेखौफ होकर परिचय दिया है । जो काम समय के अंतर्गत कर दिया जाना चाहिए । उसमें काफी देरी की जा रही है । नगरवासियों ने अमानक निर्माण सामग्री का प्रयोग होते देखा तो हैरानी जताई । उनका कहना है कि ठेकेदार अव्वल की जगह सेम ईटों का प्रयोग कर रहा है । नगर वासियों का आरोप है कि कमीशन का खेल करते हुए निर्माण कार्य के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है । जो निर्माण कार्य किया जा रहा है वह स्थाई नहीं रह सकता और ऐसे में कुछ ही दिन के बाद ट्रांसफार्मर के चबूतरे क्षतिग्रस्त हो जाएंगे । इस संबंध में जब एसडीओ विद्युत से जानकारी करने का प्रयास किया गया । तो उन्होंने कहा कि अमानक निर्माण सामग्री ठेकेदार द्वारा प्रयोग किए जाने की जानकारी मिली है । उन्होंने पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत भी कर दिया है । इसी के साथ निर्माण कार्य में तेजी न लाकर बहुत धीमी गति से किए जा रहे काम के बारे में भी पूरे मामला से अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes