Kaimganj news- पीडित का कहना है कि यदि जल्द कार्यवाही न हुई तो उसे गांव छोड़ कहीं दूसरे प्रान्त में जाकर बसना पड़ सकता है
कायमगंज / फर्रुखाबाद
क्षेत्र के एक गांव में एक आरोपी ने एक परिवार की महिलाओं के वीडियो बना यूट्यूब पर अपलोड कर अश्लील भाषा का प्रयोग किया। पीड़ित को आरोपी ने धमकाकर 50 हजार रुपए बसूल लिए। अब आरोपी धमका कर 3 लाख रुपए और मांग रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण ने कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकद्में में कहा है कि 9 माह पूर्व गुलजार पुत्र अफजाल ने उसके परिवार की महिलाओं के खिलाफ अश्लील व आपत्तिजनक स्टोरी का वीडियो यूट्यूब पर वायरल किया था और जान से मारने की धमकी व रुपए की मांग की थी, जिसमें आरोपी गुलजार के खिलाफ 2023 में कोतवाली में मुकद्मा दर्ज किया गया था। पीड़ित ग्रामीण का कहना है अभी भी गुलजार की ओर से परिवार की महिलाओं को लेकर अभद्र व अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड किया गया और वीडियो में बहन व परिवार की महिलाओ के अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके बाद आरोपी ने उससे व उसके भाई को डरा धमका कर 50 हजार रुपए की बसूली की। बसूली के बाद गुलजार की ओर से डाले गए वीडियो हटा दिए गए। अब फिर आरोपित गुलजार आते जाते उसके परिवार को जानमाल की धमकी दे रहा है। उसके व उसके भाई के मोबाइल पर धमकी देकर 3 लाख की मांग कर रहा है। आरोपी फिर वीडियो बनाकर अपलोड कर परिवार की महिलाओं को बदनाम कर रहा है। इससे परिवार बेहद भयभीत है। 24 मार्च को उसके व उसके भाई को असलहाधारी लोगो ने घेर कर जान से मारने की धमकी दीऔर कहा कि गुलजार के खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई की तो जान से मार देंगे और तीन लाख रुपए देने को कहा। पीड़ित का कहना है वह आरोपी से परेशान है । इसलिए परिवार समेत आत्महत्या या फिर गांव छोड़कर अन्य प्रदेश में बस जाने का ही उसके पास चारा बचा है। पीड़ित का कहना है गुलजार अपराधी किस्म का व्यक्ति है और उसके ऊपर पहले से ही कई मुकद्में दर्ज है। पुलिस ने मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun