Kaimganj news –प्रदर्शन करते हुए किसानों ने स्वामीनाथन रिपोर्ट को जस का तस लागू करने , एमएसपी की गारंटी देने के साथ ही किसानों का कर्जा मांफ करने के लिए भरी हुंकार

Picsart 24 02 19 17 46 38 511

Kaimganj news –कायमगंज / फर्रुखाबाद19फरबरी2024
किसान आन्दोलन से प्रेरित किसानों में जागरुकता बढ़ती नजर आ रही है । आज स्वामीनाथन रिपोर्ट को ज्यों की त्यों लागू करने , एमएसपी की गारन्टी देने , किसानों का कर्जा मांफ करने सहित अन्य समस्याओं के हल करने की आवाज बुलंद करते हुए किसानों ने तहसील में प्रदर्शन किया।

IMG 20240129 WA0137

इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौपा।
भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज ) के दर्जनों पदाधिकारी तहसील पहुंचे। जहां किसान नेताओं ने मांग की स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को लागू किया जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी कानून लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ किया जाए। वह बोले आंदोलन के समय पर किसानों पर दर्ज मुकदमें वापस लिए जाए। किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अन्ना मवेशियो से किसान परेशान है। उनकी फसल नष्ट कर रहे है। सांड कई लोगो पर हमला कर घायल कर चुके है। कई की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए से किसान परेशान है। इस मौके पर किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम यदुवंश कुमार को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, संजीव तिवारी, शीलेंद्र सिंह, प्रेमवीर सिंह, सुनील कुमार, अरविंद यादव, राजू सिंह चैहान, सोनू, राजीव सिंह चैहान, बजरंगी, विजय सक्सेना, सर्वेश गंगवार, सुरेश, हेमराज, जिलेदार सिंह शाक्य, ज्योती आदि मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes