Kaimganj news –पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध साइकिल मिस्त्री ने फांसी लगा की आत्महत्या

Picsart 24 02 19 08 30 41 239

कायमगंज /फर्रुखाबाद 19 फरवरी 2024
घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद की है। यहां एक साइकिल मिस्त्री अपनी पत्नी की बेवफाई से इतना तंग आ गया कि पत्नी वियोग में उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया । फॉरेंसिक टीम ने वीडियो ग्राफी कर घटनास्थल से साक्ष्य हेतु नमूने एकत्र किए । पुलिस ने मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों के सामने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

IMG 20240129 WA0137

अताईपुर जदीद निवासी 35 वर्षीय गोविन्द राठौर का शव कमरे के कुन्डे में चारपाई की निबाड़ से लटका पाया गया। सुबह मृतक की भाभी उठी और गोबिंद को कमरे के बाहर नहीं देखा तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से आवाज नहीं आई तो उन्होंने दरवाजे की दराज से कमरे में झांक कर देखा । नजारा देख उसके होश उड़ गए। गोबिंद का शव फांसी के फंदे पर लटका था। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पति सर्वेन्द्र को दी। मौत की सूचना पर मृतक के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर रामअवतार, कुआंखेड़ा चौकी प्रभारी विश्वनाथ आर्या, कस्बा चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जांच कर घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जहां परिजनों की मदद से युवक का शव फंदे से उतारा। टीम ने नमूने लिए। फोटोग्राफी के साथ वीडियोग्राफी भी की। मृतक के भाई सर्वेन्द्र ने बताया कि मृतक की शादी 10 साल पहले हुई थी। पत्नी अपने बच्चे के साथ पिछले 8 साल से मायके में रहती थी । जिसको लेकर मृतक अक्सर तनाव में रहता था। मृतक गांव में ही साइकिल मरम्मत का कार्य करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे की मौत पर मां मार्गश्री का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक 6 भाईयों में चौथे नंबर का था। पति -पत्नी के बीच मनमुटाव की बात इससे भी साफ हो रही थी कि मौत की सूचना के बाद भी समाचार लिखे जाने तक पत्नी अपने पति का शव तक देखने के लिए अपनी ससुराल गांव अताईपुर नहीं आई थी।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes