Kaimganj news-पिकअप गाड़ी में पशु व्यापारी पशुओं को लादकर मोहम्मदाबाद पशु बाजार बेचने जा रहे थे
-मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस सवारियों को दूसरी बस में किया शिफ्ट तथा बस को लिया अभिरक्षा में
कायमगंज / फर्रुखाबाद 31 जनवरी 2024
पिकअप गाड़ी तथा रोडवेज बस की टक्कर लगने से हुई घटना कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित टेढ़ी कोन के पास की बताई जा रही है ।

पिकअप गाड़ी से पशु व्यापारी अपने पशुओं को मोहम्मदाबाद पशु बाजार को लिए जा रहे थे । इसी समय यह घटना घटित हो गई । जिसमें एक पशु व्यापारी की मौत हो गई। वहीं उसके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए । मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी राशिद कुरैशी (45) गांव के ही अपने साथी रईस मिया, अबरार के साथ मवेशी बेचने का कार्य करते है।

तीनों साथी गांव के ही पिकअप चालक राजिक की पिकअप गाड़ी को किराए पर लेकर मवेशियो को लाद कर बेचने के लिए मोहम्मदाबाद पशु बाजार जा रहे थे। जब उनकी पिकअप कायमगंज – फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेड़ीकोन के पास पहुंची तभी पिकअप में लदा एक मवेशी बैठ गया। उस मवेशी को खड़ा करने के लिए राशिक ने सड़क के किनारे वाहन रूकवाया और डाला के पास खड़ा हो गया। जबकि उसके दोनो साथी वाहन के अंदर जाकर मवेशी को खड़ा करने लगे। इसी बीच कायमगंज की ओर से तेज रफ्तार रोडवेज बस के चालक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी । जिसमें राशिद समेत चारों घायल हो गए। गंभीर हालत में राशिद को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टर ने राशिद को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक के अलावा उसके दोनो साथियो का उपचार जारी था । घटना की जानकारी पर मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचे। जहां राशिद के शव पर बिलख – बिलख कर रोने लगे । मौके पर पहुंची पुुलिस ने घटना को लेकर जांच की। पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया। रोडवेज में सवार यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर रबाना कर दिया गया । पिकअप गाड़ी को भी मंडी समिति चौकी पर भिजवाया। मृतक की पत्नी रिजवाना का रो-रो बुरा हाल है। परिजनो ने बताया मृतक का बड़ा पुत्र 15 वर्षीय अजीम, 12 वर्षीय अनस, 10 वर्षीय असद, 11 वर्षीय पुत्री आफरीन व 8 वर्ष की फलक है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के होने का मुख्य कारण प्रातः काल छाए घने कोहरे की चादर के कारण उत्पन्न हुई अदृश्यता मानी जा रही है।
ब्योरो चीफ़ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct