Nai Delhi news-इस संबंध में शासन का एक पत्र भी वायरल हो रहा है,लेकिन यह समाचार माध्यम फिलहाल उसकी पुष्टि नहीं कर रहा है
नई दिल्ली ( द एंड टाइम्स न्यूज़ )
पिछले दो-तीन दिन से देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरे भारत के अधिकांश राज्यों में वाहन चालकों ने काम बंद कर हड़ताल कर रखी है । बड़े -छोटे तथा मझोल हर प्रकार के वाहन चालक शासन द्वारा लाए जा रहे नए कानून का विरोध कर रहे हैं । उनका कहना है कि हिट एंड रन कानून पूरी तरह चालकों के विपरीत एक तरह से उनके जीवन को तबाह करने वाला तानाशाही से भरा हुआ कानून है । चालक अपना काम छोड़कर दूसरा काम करना पसंद करने की बात कहते हुए इस कानून को काला कानून बता रहे हैं । एक साथ हुई हड़ताल से माल वाहक वाहनों का चक्का जाम हो गया । जिसके कारण दिल्ली सहित तमाम बड़े शहरों तथा छोटे-छोटे कस्बों एवं ग्रामों में आवश्यक वस्तुओं का पहुंचना भी बन्द सा हो गया था । यहां तक की पेट्रोल डीजल लाने वाले टैंकर भी खड़े हो जाने की वजह से कई पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी महसूस की जाने लगी थी । शुरुआत में ही तमाम समस्याएं और वाधाएं आम आदमी को परेशान करने लगी । आवा गवन में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा । चालकों का कहना है कि वह किसी तरह छोटे से वेतन मिलने पर अपनी गुजर करते हैं । इतनी बड़ी धनराशि जुर्माने के रूप में जमा कर पाना उनकी हैसियत की बात नहीं है । क्योंकि वह गरीब लोग हैं । इसी के साथ 10 साल जेल में बिताना भी रूह कपा देने वाली बात है । क्योंकि तब-तक उनका परिवार पूरी तरह बिखर कर तवाह हो जाएगा । इसलिए मजबूरी में वह ऐसी नौकरी ही नहीं करेंगें । जैसे संकल्प के साथ जब वाहन चालक हड़ताल पर उतर आए तो तमाम परेशानियां होने लगी । तब शासन ने बताया जा रहा है कि एक बैठक आयोजित कर चालकों को आश्वस्त करते हुए एक पत्र प्रकाशित कराया । जिसमें फिलहाल राहत की बात कही गई है । पत्र में कहा गया है कि यह कानून अभी लागू नहीं होगा । वायरल हुए पत्र की प्रति सुधी पाठकों की सुविधा के लिए , समाचार के साथ, यह समाचार माध्यम संलग्न कर रहा है : –
+वायरल पत्र की प्रति+ …
*भारत सरकार ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (2) में 10 साल की सज़ा तथा जुर्माने के प्रावधान के बारे में वाहन चालकों की चिंता का संज्ञान लिया तथा ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रतिनिधियों से आज विस्तृत चर्चा की। सरकार यह बताना चाहती है कि ये नए कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं। हम यह भी बताना चाहते हैं कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (2) को लागू करने से पहले ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से विचार-विमर्श करने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
हम ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस तथा सभी वाहन चालकों से अपील करते हैं कि आप अपने-अपने कामों पर वापस लौट जाएं।*
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct