Kaimganj news -कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 जनवरी 2024
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने एक ज्ञापन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नाम संबोधित प्रेषित कर जीएसटी से संबंधित विसंगतियों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए इस समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग की है । सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि – जीएसटी का नया कानून वर्ष 2017-18 के मध्य से लागू किया गया था । जबकि इस कानून व ऑनलाइन पोर्टल पर सुधार और संशोधन की प्रक्रिया आज तक चालू है । जबकि वर्ष 2017-18 व 2018 – 19 में जीएसटी 2 ए व जीएसटी आर2वी पोर्टल पर चालू नहीं था । सिर्फ 3 बी रिटर्न फाइल हो सकता था । जिस वजह से व्यापारी खरीद के बिल पोर्टल पर चेक नहीं कर सकता था । खरीद के वास्तविक बिलों के आधार पर 3 बी फाइल कर आईटीसी क्लेम की जाती थी । इस कारण आईटीसी मिसमेच हो रही थी । अधिकांश मामलों में मामूली टैक्स का अंतर होने पर भी धारा 73 में कम से कम ₹10 ,0 00 एसजीएसटी व रुपया 10,000 सीजीएसटी की पेनल्टी 100-200 रुपए का अंतर होने पर भी लगाई जा रही है तथा 18% ब्याज की मांग का नोटिस भी भेजा जा रहा है ।जबकि व्यापारियों की कोई गलती या कमी आईटीसी मिसमेच होने में नहीं है । इसलिए वर्ष 2017 -18 ,वर्ष 2018-19 के आईटीसी मिसमेच मामलों में सिर्फ टैक्स का अंतर ही व्यापारी से लिया जाए। दूसरी मांग करते हुए कहा गया है कि पेनल्टी व ब्याज वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 के आईटीसी मिसमेच मामलों में ना लगाया जाए । वहीं व्यापारियों ने तीसरे बिंदु में कहा है कि वर्ष 2017 -18 वर्ष 2018-19 आईटीसी मिसमेच मामलों में व्यापारियों द्वारा पेनल्टी में व्यापारी द्वारा दिया गया पेनल्टी ब्याज वापस किया जाए । व्यापारी संगठन ने वित्त मंत्री से समस्याओं का समाधान कर तत्काल राहत दिलाने अनुरोध किया है । ज्ञापन अवसर पर संजय गुप्ता नगर अध्यक्ष , अतुल गुप्ता , ‘मनोज कौशल जिला अध्यक्ष , जितेंद्र रस्तोगी ,संजय कुमार शाक्य ,सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम ,सुधीर गुप्ता , अमित सेठ आदि पदाधिकारी तथा संगठन सदस्य मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug