Kaimganj news-मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों की खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से मिली भगत का आरोप लगाते हुए किसान नेताओं ने खाद्य अधिकारियों की चल अचल संपत्ति की जांच कराने की मांग उठाई
कायमगंज / फर्रुखाबाद 20 दिसंबर 2023
भारतीय कृषक एशो॰ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन की प्रति उप जिलाधिकारी कायमगंज यदुवंश कुमार वर्मा को सौंपी । जिसमें कहा गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव वैलेट पेपर से कराए जाएं । ई वी एम से निष्पक्ष चुनाव होने की उम्मीद नहीं है । इस संबंध में उन्होंने नगर पालिका का उदाहरण भी दिया है । इसी के साथ संगठन ने कहा है कि कायमगंज नगर में पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत निगम को पाइपलाइन तथा ट्यूबवेल का कार्य सौंपा गया था । लेकिन अब तक यह कार्य अधूरा पड़ा है । ऐसी स्थिति में इस नगर में 56 वर्ष पुरानी पाइप लाइनों से सप्लाई देने के कारण जलापूर्ति में अशुद्धता आ रही है । इसी के साथ उन्होंने किसानों की केसीसी सीमा 3 लाख से बढ़कर चार प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित करते हुए 5 लाख करने की मांग की , ज्ञापन में कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कायमगंज ब शमशाबाद में कार्यरत रहे अधिकारी तथा कर्मचारी तबादला होने के बाद भी सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। ऐसे लोगों से आवास कब्जा खाली कराए जाएं । किसान नेताओं ने विद्युत मीटर रीडिंग गलत ढंग से दर्ज किए जाने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा है कि मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव गुरुऊ शादी नगर के पास रेलवे स्टेशन पखना रोड पर सरकारी जमीन पर कब्जा करके कई दुकानों पर मुर्गा मछली तथा बकरी आदि के गोश्त की बिक्री खुलेआम की जा रही हैं ।इस पर रोक लगाई जाए । साथ ही उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की मिली भगत के कारण ही नगर तथा अन्य स्थानों पर खुलेआम मिलावट युक्त वस्तुएं बेची जा रही हैं । जिससे आम आदमी के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है । खाद्य अधिकारी ऐसे लोगों से रिश्वत वसूलकर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं । जबकि लोग बीमार पड़ रहे हैं । ऐसी स्थिति को देखते हुए इस पर रोक लगाते हुए , सहायक खाद्य आयुक्त सहित अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की अवैध स्रोतों से अर्जित चल अचल संपत्ति की जांच कराई जाए । किसान नेताओं का कहना है कि फर्रुखाबाद से कायमगंज की ओर आने वाली बसें अब शुकरुल्लापुर ओवरब्रिज से होकर निकलने लगी हैं । लेकिन किराया पूर्व की तरह ज्यादा किलोमीटर का यात्रियों से वसूला जा रहा है । जिसको रोकते हुए फर्रुखाबाद से कायमगंज तक 35 किलोमीटर वास्तविक दूरी का ही किराया वसूल किया जाए । सहारा इंडिया का पैसा शासन के खाते में जा चुका है । लेकिन पोर्टल पर खाता धारकों द्वारा दिए गए आवेदन पत्र निरस्त करके उनके भुगतान को रोका जा रहा है । भुगतान सुनिश्चित कराया जाए । कस्बा कायमगंज में अतिक्रमण की समस्या विकराल होती जा रही है । इसलिए अतिक्रमण को पुलिस के माध्यम से हटाया जाना चाहिए । विज्ञापन देने के समय संगठन के जिला प्रभारी रागिव हुसैन खान , प्रदेश महासचिव मुन्नालाल सक्सेना , प्रदेश संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार , मंडल महासचिव रामवीर सिंह जाटव , जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun