kaimganj news –बंद मकान से बेखौफ शातिर चोरों ने नगदी तथा जेवरात सहित लाखों की चोरी को दिया अंजाम

Picsart 23 11 29 17 30 32 065

Kaimganj news- गृह स्वामी शादी समारोह में परिवार सहित शामिल होने गया था

, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची परिवार की महिलाएं अपना सब कुछ बर्बाद देख विलख पडीं
कायमगंज / फर्रुखाबाद29 नवम्बर
कोतवाली कायमगंज के गांव प्रेमनगर में बंद घर से शातिर चोरों ने 2 लाख 18 हजार नकदी सहित लाखों के जेबर चोरी कर लिए। गृहस्वामी परिवार के साथ भतीजे की बारात में शामिल होने गया था। नुकसान देख परेशान परिवार की महिलाएं बिलख पड़ी । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
मंगलवार को नगर से सटे गांव प्रेमनगर निवासी कृष्णकांत पुत्र अंतराम के छोटे भाई राकेश के पुत्र की शादी थी। कृष्णकांत परिवार समेत भतीजे की बारात में क्षेत्र के गांव भटासा गए थे। देर रात करीब दो बजे कृष्णकांत की मां साबित्री देवी अपने बेटे के घर के पास से निकली तो अचानक उनकी नजर मुख्य गेट के ताले पर पड़ी। वह भौचक्की रह गई। ताला टूटा था। अंदर जाकर देखा तो दोनो कमरो के ताले टूटे थे। सामान बिखरा था। उन्होंने शोरशराबा मचाया। लोगो की भीड़ लग गई। मामले की जानकारी कृष्णकांत को दी गई। वह परिवारीजन समेत मौके पर पहुंचे। जहां देखा चोरो ने कमरो का ताला तोड़ा। उसके बाद बक्से, अलमारी का ताला तोड़ दिया और वहां से नकदी व जेबर चोरी कर लिए। नुकसान पर घर की महिलाए रो पड़ी। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। कृष्णकांत की पत्नी कुसुमलता ने बताया कि चोर उसके घर से 2 लाख 18 हजार रुपए नकद, दो जोड़ी कुंडल, मंगलसूत्र, एक जोड़ी गुच्छा, खडुआ, लर, दो जोड़ी तोड़िया, कपड़े आदि सामान चुरा ले गए। पुलिस ने आसपास तहकीकात की। पीड़ित कृष्णकांत ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इनसेट : –
चोरी गया कैश जमीन खरीदने की व्यवस्था के लिए घर में रखा था
कायमगंज29 नवम्बर
प्रेमनगर में कृष्णकांत के घर चोरी के मामले में परिवारीजनों का कहना है कि उनके घर में 2 लाख 18 कैश चोरी हुआ है। यह रुपया उनका व उनके छोटे भाई अनुज कुमार का था। यह रुपया जमीन लेने के लिए रखा था।
इनसेट: –
परचून दूकान का ताला तोड किया चोरी का असफल प्रयास
कायमगंज29 नवम्बर
कृष्णकांत के पड़ोसी परचून दुकानदार अशोक की दुकान को चोरो ने निशाना बनाया। वहां ताला तोड़ दिया । लेकिन किसी की आहट पर चोर भाग गए। वहां चोरी होने से बच गई।
इनसेट: –
चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस लगाए है संग्दिध लोगों पर नजर
कायमगंज29 नवम्बर
प्रेमनगर में लाखो की चोरी के मामले में पुलिस आसपास के संदिग्धो पर नजर लगाए है। अनुमान है शातिर चोर जानते थे कि घर बंद है और घर में कोई नहीं है। अनुमान है पूरी रेकी के बाद चोरो ने इस घर को निशाना बनाया।
इनसेट: –
इससे पहलेअताईपुर व कुकीखेल में बंद घरो में हुई चोरी का अब तक नहीं हो सका खुलासा
कायमगंज29 नवम्बर
अताईपुर व कुकीखेल में बंद घरो में चोरी का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार परेशान है। वह कई बार पुलिस से गुहार कर चुके है।
पांच माह पहले नगर के मोहल्ला कुकीखेल में आरिफ व सन्नो बेगम के बंद मकानो में लाखो की चोरी के मामले में पुलिस के अभी तक हाथ खाली है। घटना को काफी समय बीत गया । लेकिन अभी तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं हुआ है। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने उस वक्त तत्परता दिखाई थी। कई संदिग्धो को निगरानी में लेकर पूछताछ भी की थी। उसके बाद उन्हे छोड़ दिया गया था। आखिरकार दो घरो में चोरी किसने की। आज भी रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। वही बीते माह अताईपुर में तीन बंद घरों से भी लाखों की चोरी के मामले में भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। किसी भी घटना का खुलासा न होना जहां चोरों के लिए अभयदान से कम नहीं है । वहीं चोरों के कारनामों से ग्रामीण खा से भयभीत नजर आ रहे हैं l

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes