Lucknow Uttar Pradesh news-विद्युत मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तथा डिप्टी सीएम में हुई तीखी बहस
लखनऊ ( उ0प्र0 ) – ( द एण्ड टाइम्स न्यूज )
साभार: –
यूपी विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023- 24 का अनुपूरक बजट पेश किया। 28,760.67 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें 1946.39 करोड़ रुपये राजस्व खर्च के लिए और 9714 करोड़ रुपये पूंजी खर्च के लिए रखे गए हैं। नई योजनाओं के लिए 7421.21 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में प्रदेश में डेंगू की रोकथाम को लेकर किए जा रहे उपायों पर कहा कि सरकार डेंगू सहित अन्य संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए सरकार सभी जरूरी इंतजाम कर रही है। प्रदेश के करोड़ों लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है।
सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के प्राइवेट संस्थाओं को बढ़ावा देने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में आयुष्मान योजना और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से करोड़ों लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।
विधानसभा में सीएम योगी ने कहा कि बहुत सारे ऐसे वायरस होते हैं जिसमें प्लेटलेट काउंट कम हो जाता है। इसके लिए हर जनपद में ब्लड सेपरेटर यूनिट दी जा चुकी है। प्रदेश के अंदर 10 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये का सालाना स्वास्थ्य बीमा सरकार उपलब्ध करवा रही है।किसी भी प्राइवेट अस्पताल में भी सुविधाएं मिल रही हैं।
*बिजली के मुद्दे पर डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष में तीखी वहसत*
सदन की कार्यवाही में सवाल जवाब के दौरान बिजली के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव में बहस हो गई।अखिलेश यादव के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि यूपी में अब 24 घंटे बिजली आती है । जिस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को बिजली की चिंता कब से होने लगी। इस दौरान सदन में जोरदार हंगामा हुआ। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश में अब तक एक भी पावर हाउस नहीं खोला है। अखिलेश यादव ने डिप्टी सीएम से कहा कि जब डेंगू की बात आएगी तो आपसे सवाल करेंगे । आपको बिजली की चिंता नहीं होनी चाहिए।
अखिलेश यादव ने कहा कि क्या गेहूं सरकार ने खरीदा या निजी कंपनियों को खरीदवाया।मैं कहना चाहता हूं कि खेती के उपकरणों पर GST 12% से 18% है। क्या डबल इंजन की सरकार किसानों की मदद के लिए GST कम करेगी या अपने खजाने से किसानों को सुविधा देगी।वहीं इससे पहले अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार 69000 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों को आरक्षण नहीं देना चाहती है। जिन अभ्यर्थियों को आरक्षण के तहत नौकरियां मिल जानी चाहिए थीं । अब तक नहीं मिली।अखिलेश ने संकेत दिए कि सपा आरक्षण का मुद्दा उठाएगी।प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर व्यवस्था बदहाल है। सड़कों पर जानवर घूम रहे हैं। पहले जारी किया गया बजट अभी तक खर्च नहीं हुआ है। सरकार ने जानबूझकर सत्र छोटा रखा है क्योंकि सरकार जनता के सवालों का जवाब नहीं देना चाहती है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी का इतिहास जानता हूं। जब वे सत्ता में थे तो खर्चा करने के नाम पर केवल कागजी कोरम को पूरा किया जाता था। इनका विकास केवल कागज़ों पर होता था।अनुपूरक बजट लाना इसलिए जरूरी है क्योंकि बहुत सारे काम ऐसे हैं जो होने चाहिए। गरीब, प्रदेश के विकास, किसान, महिलाओं या नौजवानों के लिए कोई काम हो ये सपा को हजम नहीं होता। उनका विरोध केवल दिखावा है।
*अनुपूरक बजट में की गई घोषणाएं*
योगी सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए 2000 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की है।
पीएम मित्र योजना के अंतर्गत लखनऊ-हरदोई में पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र एवं परिधान पार्क की स्थापना के लिए 510 करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है।उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति के क्रियान्वयन के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun