KAIMGANJ NEWS नहीं दिखी बैलगाड़ी, टकराकर बाइक सवार किसान पुत्र की मौत मचा कोहराम

IMG 20260115 WA0243

KAIMGANJ NEWS -सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर होने के बाद परिजन घर ले गए थे, सुबह बिगड़ी तबीयत, परिवार में मचा कोहराम, चचेरा भाई बाल बाल बचा
कायमगंज, फर्रुखाबाद।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मदारपुर के पास बाइक से घर लौटते समय अंधेरे में बैलगाड़ी से टकराकर किसान पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। पेट में चोट होने पर डॉक्टर ने अस्पताल से रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे घर ले गए, जहां सुबह उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

IMG 20251220 WA01681
मदारपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह राजपूत का पुत्र गौतम (18) अपने चचेरे भाई अमित कुमार के साथ बाइक से कायमगंज में सबमर्सिबल पंप लेने आया था। देर रात पंप लेकर वापस लौटते समय गांव के पास ही अंधेरे के कारण सड़क पर आगे चल रही बैलगाड़ी उसे दिखाई नहीं दी। बाइक सीधे बैलगाड़ी में पीछे से जा घुसी। हादसे में बाइक चला रहा गौतम वहीं गिर पड़ा, जबकि अमित बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल गौतम को आनन-फानन में सीएचसी ले गए। ड्यूटी पर तैनात डॉ. जितेंद्र बहादुर सिंह ने परीक्षण के बाद बताया कि युवक के पेट में गंभीर अंदरूनी चोटें हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए उसे तत्काल लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजनों को लगा कि चोटें ज्यादा गंभीर नहीं हैं और वे उसे लोहिया अस्पताल ले जाने के बजाय घर वापस ले आए। परिजनों के अनुसार, सुबह गौतम ने नित्य क्रिया के बाद नाश्ता किया, जिसके तुरंत बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे दोबारा सीएचसी लेकर दौड़े, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं। अस्पताल पहुंचने पर डॉ. अमरेश ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर द्वारा युवक को मृत बताते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।
जवान बेटे की मौत से पिता महेंद्र सिंह, मां गिरिजा देवी और छोटे भाई गौरव का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि गौतम मेहनती था और खेती-बाड़ी के काम में पिता का पूरा हाथ बंटाता था। अस्पताल प्रशासन की ओर से पुलिस को मेमो भेजकर घटना की सूचना दी गई है।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes