KAIMGANJ NEWS भीड़ में गुम हुई तीन साल की मासूम को दो घंटे में ढूंढा

IMG 20250710 WA0150

KAIMGANJ NEWS -सीएससी से लापता हुई थी बच्ची, कस्बा चौकी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से नई बस्ती से किया बरामद
कायमगंज,कंपिल, फर्रुखाबाद
पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अस्पताल में भीड़भाड़ के बीच अपनी दादी से बिछड़ी तीन वर्षीय मासूम बच्ची को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अभी ने सराहना की।

IMG 20251220 WA01681
बुधवार को थाना कंपिल के प्रीतम नगर निवासी तारावती अपनी तीन वर्षीय नातिन के साथ सीएससी में एक्सरे कराने आई थीं। अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ थी। एक्सरे कराने के दौरान तारावती का ध्यान जरा सा हटा और उनकी मासूम नातिन अचानक भीड़ के बीच कहीं ओझल हो गई। दादी ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो वह रोती-बिलखती कस्बा चौकी पहुंचीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए कस्बा चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह तत्काल पुलिस बल के साथ हरकत में आए। पुलिस ने अस्पताल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। कड़ी मशक्कत से पुलिस को बच्ची का सुराग मिला। पुलिस टीम ने सूचना के मात्र दो घंटे के भीतर बच्ची को नई बस्ती स्थित जामा मस्जिद के पास से सकुशल बरामद कर लिया। जब चौकी इंचार्ज ने मासूम को उसकी दादी तारावती के सुपुर्द किया, तो परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। परिजनों ने पुलिस की सराहना की।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes